देहरादून राजभवन ने गैरसैंण विधानसभा सत्र में पारित अनुपूरक विनियोग विधेयक समेत चार विधेयकों को मंजूरी दी है। इन में लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक भी शामिल है जिसके तहत सेनानियों और उनके जीवनसाथियों को पेंशन मिलेगी। मानसून सत्र में पारित 5315.39 करोड़ के अनुपूरक बजट को भी स्वीकृति मिली। लोकतंत्र सेनानी प्रेम बड़ाकोटी ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।
राजभवन ने गैरसैंण विधानसभा सत्र में पारित अनुपूरक विनियोग विधेयक समेत चार विधेयकों को मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक, उत्तराखंड (उत्तरप्रदेश) श्री केदारनाथ, श्री बदरीनाथ संशोधन विधेयक व साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक शामिल हैं।
मानसून सत्र के दौरान सरकार ने 5315.39 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित किया था। इसे अब राजभवन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही सरकार ने एक अहम फैसले के तहत लोकतंत्र सेनानियों के साथ ही उनकी पत्नी व पति को पेंशन स्वीकृत करने के लिए विधेयक पारित किया था।
विधेयक पारित होने पर लोकतंत्र सेनानी प्रेम बड़ाकोटी ने सरकार का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि 50 साल के लंबे अंतराल के बाद सरकार ने इसे मान्यता देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
You may also like
-
टिहरी झील के 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का बनेगा मास्टर प्लान, पर्यटकों के लिए जुटाई जाएंगी तमाम सुविधाएं
-
जलवायु परिवर्तन से उत्तराखंड में 2050 तक घट जाएंगे 70 फीसदी छोटे कृषि-वनीकरण क्षेत्र, अध्ययन में बड़ा खुलासा
-
मिजोरम में UKNA चीफ हाओकिप ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़ा गया
-
मोहब्बेवाला में फिर हुआ सड़क हादसा, इस बार गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ट्रक, जानें दुर्घटना का कारण
-
Asian Games 2026: भारत का गोल्ड पर निशाना, शूटिंग में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने दिखाया दम
