आयोग ने 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी, जो पेपर लीक प्रकरण में फंस गई है। ऐसे में अब इसकी जांच के लिए एकल सदस्यीय आयोग का भी गठन किया गया है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच के लिए प्रदेश सरकार ने एकल सदस्यीय आयोग का गठन किया है। नैनीताल हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी आयोग के अध्यक्ष होंगे। आयोग एसआईटी की जांच आख्या का संज्ञान लेकर मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा।

अब सरकार ने भर्ती परीक्षा प्रकरण की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में एक एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए।
आयोग को जांच में अन्य अधिकारियों व विशेषज्ञों का सहयोग लेने की स्वतंत्रता होगी। आयोग का कार्यक्षेत्र संपूर्ण राज्य रहेगा। इसके साथ ही विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों, सूचनाओं व तथ्यों का आयोग परीक्षण करेगा। 24 सितंबर को गठित एसआईटी की आख्या का संज्ञान लेकर आयोग आवश्यकतानुसार विधि सम्मत मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा। सरकार ने आयोग से शीघ्र अपनी रिपोर्ट सौंपने की अपेक्षा की है।
You may also like
-
देहरादून में आज से शुरू हो रहा AIDEF का राष्ट्रीय अधिवेशन, आयुध फैक्ट्रियों के कॉरपोरेटाइजेशन का विरोध
-
हरिद्वार जिला जेल में हार्डकोर क्रिमिनल्स की मौज मस्ती खत्म, हाई सिक्योरिटी बैरक तैयार, 50 कैदी होंगे शिफ्ट
-
हरिद्वार में 4 अल्ट्रासाउंड सेंटर के लाइसेंस निरस्त, एक में सीलिंग के बाद गायब हुई मशीन, फर्जी डिग्री वाला डॉक्टर भी मिला
-
दून नगर निगम का नदियों को पुनर्जीवित करने का अभियान, 2 महीने में निकला 8 हजार मीट्रिक टन कचरा
-
रुद्रप्रयाग में चाइल्ड हेल्पलाइन ने बाल विवाह रुकवाया, अब 18 साल की उम्र में होगी शादी