मुख्यमंत्री ने अपील की है कि युवाओं को खुद तय करना है कि आंदोलन चलाने वाले कौन लोग हैं। युवाओं को सड़क पर लाकर अपना हित साधने और पूरे मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशयूसी ध्यानी की निगरानी में एसआईटी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में नकल मामले की जांच कर रही है। एसआईटी जांच के आधार पर यदि छात्र हित में निर्णय लेना हो तो सरकार पीछे नहीं हटेगी।
25 हजार नियुक्तियां पारदर्शिता, निष्पक्षता व बिना भ्रष्टाचार की है। यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के दौरान एक केंद्र पर नकल को लेकर कुछ युवाओं की शिकायत मिली थी। प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में एसआईटी जांच का निर्णय लिया है। एक माह से भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया है।
एसआईटी जांच के आधार पर छात्र हित में कोई निर्णय लेना है तो सरकार पीछे नहीं हटेगी, लेकिन छात्रों की आड़ में सरकार को निशाना बनाने के साथ ही राजनीतिकरण किया जा रहा है। देशद्रोह के नारे लगा कर सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है। उत्तराखंड में हमारे युवा राष्ट्रवादी है। देवभूमि के लोग इस पर विचार कर आगे बढ़ेंगे।
You may also like
-
टिहरी झील के 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का बनेगा मास्टर प्लान, पर्यटकों के लिए जुटाई जाएंगी तमाम सुविधाएं
-
जलवायु परिवर्तन से उत्तराखंड में 2050 तक घट जाएंगे 70 फीसदी छोटे कृषि-वनीकरण क्षेत्र, अध्ययन में बड़ा खुलासा
-
मिजोरम में UKNA चीफ हाओकिप ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़ा गया
-
मोहब्बेवाला में फिर हुआ सड़क हादसा, इस बार गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ट्रक, जानें दुर्घटना का कारण
-
Asian Games 2026: भारत का गोल्ड पर निशाना, शूटिंग में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने दिखाया दम
