सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की धार्मिक कट्टरता और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे ही उपद्रवियों के लिए सख्त कानून लाया गया है।
देहरादून में सोमवार रात सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक कमेंट किए जाने के खिलाफ चौकी में बवाल को लेकर सीएम धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहारों के बीच अशांति फैलाने के लिए ऐसी हरकतें हो रही हैं। इसके पीछे वही ताकतें हैं जो मजबूत होते भारत को नहीं देख पा रही हैं।
एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को ऐसी ताकतें पचा नहीं पा रही हैं। अगर आप किसी का सम्मान करते हैं तो वो सम्मान तभी है जब आप वह आपके आचरण में दिखे। जो भी अराजकता फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश में किसी भी प्रकार की धार्मिक कट्टरता और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे ही उपद्रवियों के लिए सख्त कानून लाया गया है। पुलिस ने अपना काम सख्ती से किया है। जो भी सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा उससे पूरी वसूली की जाएगी।
You may also like
-
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध में 16 फरवरी, 2026 को
-
देहरादून: भरे बाजार में युवती की हत्या से मची सनसनी, धारदार हथियार से काटी गर्दन,पुलिस सख्ती दिखाती तो नहीं होती वारदात!
-
छात्रों व शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे चैटबॉट व ई-सृजन प्लेटफार्म
-
देहरादून/ब्रेकिंग,STF एंटी नार्कोटिक्स यूनिट की नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही
-
2003 की मतदाता सूची से की जाएगी वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग