उत्तराखंड में वर्तमान में पांच राज्य विश्वविद्यालय और इनसे संबद्ध 118 महाविद्यालय हैं। जबकि 26 निजी विश्वविद्यालय, 244 निजी महाविद्यालय और 21 अशासकीय महाविद्यालय हैं। अब दो अलग-अलग नए विश्वविद्यालय खोले जाने की तैयारी है।
प्रदेश में दो अलग-अलग नए विश्वविद्यालय खोले जाने की तैयारी है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक कौशल आधारित विवि और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के बच्चों के लिए आवासीय विश्वविद्यालय खोला जाना है। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।
नए खुलने वाले कौशल आधारित विश्वविद्यालय में 25 व्यावसायिक कोर्स शुरु किए जाएंगे। जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जबकि आवासीय विश्वविद्यालय माध्यमिक शिक्षा विभाग के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के बच्चों और अन्य बेसहारा बच्चों के लिए होगा। आवासीय विवि की स्थापना से ये बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
You may also like
-
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या
-
उत्तराखण्ड के लिए आय का बड़ा स्रोत बन सकता है कार्बन क्रेडिट: मुख्य सचिव
-
देहरादून में संडे मार्केट का नया पता ISBT, पीछे-पीछे जाम भी पहुंचा; हर हफ्ते होगी परेशानी
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पर्यटन नगरी नैनीताल में आयोजित विंटर कार्निवाल में प्रतिभाग किया।