बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर अपनी आध्यात्मिक यात्राओं के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने उत्तराखंड के पवित्र रुद्रनाथ मंदिर में दर्शन किए, जहां आरती के दौरान वे भावुक होती नजर आईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में सारा पूरी श्रद्धा और सादगी के साथ मंदिर परिसर में आरती में लीन दिखाई दे रही हैं।
मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के अनुसार, सारा ने न केवल मंदिर में पूजा-अर्चना की, बल्कि वहाँ मौजूद स्थानीय महिलाओं से भी आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने उनसे बातचीत की, उनकी दिनचर्या और जीवनशैली के बारे में जानकारी ली, और फोटो भी खिंचवाईं।
सादा सलवार-कुर्ता पहने सारा का यह अंदाज उनके प्रशंसकों को खासा पसंद आ रहा है। उनकी यह यात्रा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहाँ लोग उनकी आस्था और जमीन से जुड़े व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब सारा अली खान उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों की यात्रा पर निकली हों। इससे पहले भी वे केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुकी हैं।
You may also like
-
चारधाम यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी और सख्त, श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा पर सरकार का विशेष फोकस
-
राज्य के सरकारी स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण की तैयारी, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक प्रयोगात्मक शिक्षा
-
नैनीताल और मसूरी में सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही, पर्यटन कारोबार में लौटी रौनक
-
देहरादून में स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन परियोजना को मिलेगी नई रफ्तार, जाम और सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम
-
जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा विशेष गणना अभियान