प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 11 नवंबर की जगह 9 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे। राज्य स्थापना दिवस पर उनके आगमन के कारण कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों में अब पुलिस परेड 7 नवंबर को होगी, जबकि मुख्य कार्यक्रम 9 नवंबर को एफआरआई परिसर में होगा, जहाँ पीएम मोदी प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य स्थापना दिवस यानी नौ नवंबर को ही देहरादून आ रहे हैं। पहले उनका 11 नवंबर को आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। प्रधानमंत्री के दौरे की तिथियों में बदलाव के चलते अन्य कार्यक्रम भी बदले गए हैं। इस कड़ी में अब पुलिस लाइन में नौ नवंबर को होने वाली रैतिक परेड अब सात नवंबर को होगी।
उत्तराखंड इस वर्ष अपने रजत जयंती यानी 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इसके लिए राज्य सरकार एक नवंबर से लेकर नौ नवंबर तक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पहले रजत जयंती समोराह का समापन प्रधानमंत्री की उपस्थिति में 11 नवंबर को होना था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी देहरादून में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही, वह राज्य की प्रगति से जुड़ी कई योजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को नई तारीख के अनुसार तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।
You may also like
-
चारधाम यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी और सख्त, श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा पर सरकार का विशेष फोकस
-
राज्य के सरकारी स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण की तैयारी, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक प्रयोगात्मक शिक्षा
-
नैनीताल और मसूरी में सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही, पर्यटन कारोबार में लौटी रौनक
-
देहरादून में स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन परियोजना को मिलेगी नई रफ्तार, जाम और सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम
-
जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा विशेष गणना अभियान