गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना में उत्तराखंड के कुछ नागरिकों के प्रभावित होने की आशंका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात कर जानकारी ली और प्रभावितों को तत्काल सहायता पहुंचाने का अनुरोध किया। गोवा सरकार ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उत्तराखंड सरकार भी स्थिति पर नजर रख रही है।

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में उत्तराखंड के नागरिकों के प्रभावित होने की संभावना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से वार्ता की।
गोवा के अरपोरा क्षेत्र में हुए गंभीर नाइटक्लब अग्निकांड को लेकर प्राप्त रिपोर्ट एवं स्थानीय स्तर की सूचनाओं के अनुसार, इस घटना में उत्तराखंड के कुछ नागरिकों के प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है।
इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल गोवा के मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत से दूरभाष पर वार्ता कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री धामी ने गोवा सरकार से अनुरोध किया कि यदि किसी भी प्रभावित व्यक्ति की पहचान उत्तराखंड निवासी के रूप में होती है, तो उनके परिजनों से तुरंत संपर्क स्थापित किया जाए तथा आवश्यक सहायता-विशेष रूप से पहचान, उपचार, सहायता राशि एवं अन्य औपचारिकताओं-को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
गोवा के मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी प्रभावितों को आवश्यक चिकित्सा एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड सरकार के सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे घटना पर लगातार नजर रखें और यदि राज्य के किसी नागरिक के प्रभावित होने की पुष्टि होती है तो परिजनों को हर आवश्यक सहायता-चिकित्सा, कानूनी, परामर्श अथवा अन्य किसी भी प्रकार की-तत्परता से प्रदान की जाए।
You may also like
-
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध में 16 फरवरी, 2026 को
-
देहरादून: भरे बाजार में युवती की हत्या से मची सनसनी, धारदार हथियार से काटी गर्दन,पुलिस सख्ती दिखाती तो नहीं होती वारदात!
-
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या
-
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बालिकाओं को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है
-
छात्रों व शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे चैटबॉट व ई-सृजन प्लेटफार्म
Yo, feeling like a VIP on wowph1vip! The perks are real, and the games are 🔥. Definitely leveling up my gaming experience. Check it out if you want the VIP treatment. wowph1vip
Hey, wanted to share that bg888game is a decent option. Games loaded up quick and I had a pretty good run. Check bg888game, might bring you some luck.
Alright folks, I gave winph8 a shot and gotta say, not bad! The games were smooth and I had a decent run. Nothing spectacular, but a solid option for a quick gamble.
Hey all! Downloaded the winphapp app. Pretty straightforward to use, good selection of games. Could use a few more bonuses, but overall, a decent mobile experience. Give it a try!
Played at five88vin last night. Had some ups and downs, ya know how it goes! Site’s easy to navigate. Withdrawals were smooth, which is always a plus in my book.