मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित विश्वविख्यात पावन धाम में भगवान श्री तिरुपति बालाजी (श्री वेंकटेश्वर प्रभु) के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ प्रभु का स्मरण करते हुए समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरुमाला धाम देश ही नहीं बल्कि विश्वभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आकर भगवान श्री वेंकटेश्वर के दर्शन से आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने प्रभु से राज्य की उन्नति, खुशहाली और जनकल्याण के लिए निरंतर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आध्यात्मिक स्थलों से प्राप्त प्रेरणा सेवा, समर्पण और कर्तव्य के भाव को और अधिक सुदृढ़ करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान श्री तिरुपति बालाजी की कृपा से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा और जनता के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होगा।
दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का विधिवत स्वागत किया गया।
You may also like
-
गंगा किनारे प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज की डिलीवरी, नगर निगम ने कंपनी को भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला
-
बदरीनाथ धाम के आलौकिक दर्शन कराएगा नया प्लान, पर्यावरणीय चिंताएं भी मास्टर प्लान से जुड़ी, पढ़ें पूरी खबर
-
कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, समृद्ध विरासत के आगे नतमस्तक हुए लोग
-
चरम पर पहुंची चारधाम यात्रा, भक्तों का उमड़ रहा सैलाब, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 5.50 लाख के करीब पहुंचा
-
भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, ‘जय बदरी विशाल’ के गूंजे जयकारे, फूलों से भव्य श्रृंगार
291lodi is pretty cool. Easy to use and has a bunch of games to choose from. Definitely worth checking out if you’re trying your luck. Visit them at 291lodi
Betrupeeslogin is the real deal. Login process is easy and secured, which is always a win. Definitely recommend using betrupeeslogin. No issues found while playing.