मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए एक होम्योपैथिक चिकित्सक की सेवा समाप्त करने का अनुमोदन प्रदान किया है। यह निर्णय सरकारी सेवाओं में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देहरादून जनपद के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, चकराता में तैनात चिकित्सक डॉ. उमंग शर्मा लगभग दो वर्षों से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। संबंधित चिकित्सक को कार्यस्थल पर उपस्थित होने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके वह अपनी तैनाती स्थल पर उपस्थित नहीं हुईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. उमंग शर्मा के विरुद्ध मूल नियम 18(3) के अंतर्गत सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रारंभ की गई थी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण में अंतिम निर्णय लेते हुए अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चिकित्सक की सेवा समाप्त किए जाने के औपचारिक अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की है।
राज्य सरकार के इस निर्णय को स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन, कार्यसंस्कृति और जनहित को सर्वोपरि रखने की दिशा में एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
You may also like
-
2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां
-
VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग
-
बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन
-
पशुपालकों की आमदनी के खुलेंगे द्वार, उत्तराखंड बनने जा रहा देश का पहला राज्य
-
उत्तराखंड में कल 21,000 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे NEET री-एग्जाम, बसों में फ्री यात्रा की सुविधा
References:
Casino Zollverein Veranstaltungen Casino Royale Villa La Gaude
References:
Solaire casino toutsurlemali.ml