मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी व माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य एवं भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग एवं उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया |
You may also like
-
भारत में अब होम एप्लायंसेज भी बेचेगी Xiaomi, लॉन्च किया नया Mijia सब-ब्रांड
-
प्रदेश में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, ये आदेश हुआ जारी
-
कांवड़ियों के भेष में नकली नोट चलाने वाला गिरोह, दुकानदार ने पकड़ा, झटका देकर भागे, 30 हजार की फेक करेंसी बरामद
-
पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करेगी सीबीसीआईडी, पिता ने लगाया है हत्या का आरोप
-
10 साल बाद परिवार से मिला लापता शख्स, परिजन हुए भावुक, पुलिस की ये ट्रिक आई काम