– होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़ा घोटाला
– भ्रष्टाचार पर CM धामी की जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति
– भ्रष्टाचार के मामले में सीएम धामी ने फिर की उच्च स्तरीय अधिकारी पर कार्रवाई
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रकरण वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई।
महादिनदेशक की संतुति पर सीएम धामी ने डिप्टी कमांडेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
You may also like
-
लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,
-
लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,
-
देहरादून, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ, उत्तराखंड ने किया 02 का रेस्क्यू
-
चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था
-
घर में बिन बताएं शादी कर पति के साथ चली गई थी युवती उत्तराखंड सतपुली से हरियाणा लैंसडाउन निवासी के साथ विवाह कर लिया है
Yo, 567zkgamedownload got me hooked up with the latest mobile games! Seriously easy to find what I’m looking for. Check it out 567zkgamedownload
799pakgameapk? This site’s got all the APKs I need for my fav games. Fast downloads too! Definitely worth a look. 799pakgameapk
Looking for a bonus? abetpix365bonus is where it’s at. They’ve got the hookups. Maximize your betting opportunities! abetpix365bonus