देहरादून राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट के निकट हुई कर्नल पुत्र अर्जुन शर्मा की हत्या मामले में सीएम धामी के आदेशों पर दून पुलिस एक्शन मोड में है।हत्याकांड की लगभग गुत्थी खुल गई है।
आरोपी विनोद उनियाल ही मुख्य षडंयत्रकारी है आज पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट हुआ शूटर राजू जो की पौडी गढवाल का निवासी है मुख्य षडयंत्रकारी विनोद उनियाल का ही ड्राइवर है।पुलिस सूत्र बताते है कि अर्जुन की माँ और विनोद उनियाल के रिश्ते गहरे थे।
अर्जुन के कर्नल पिता के तबादले के बाद दोनो इतने करीब हो चुके थे कि विनोद उनियाल कर्नल परिवार की जमीनें बेंचने लगा। इस बीच परिवारजनों विशेष तौर पर बेटे को शक होने लगा कि विनोद उनियाल उनके हिस्से के भी जमीनें भी बेच देगा।
इस बात को लेकर विवाद होने लगा था। हलांकि अर्जुन की माँ बीना अपने बेटे अर्जुन से जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट चली गई और सुरक्षा भी प्राप्त कर ली।कल हत्याकांड के बाद जब अर्जुन के मित्र मीडिया कर्मियों से मिले और जानकारी दे रहे थे उस समय भी खुलासा किया था कि कैसे विनोद उनियाल लगातार धमका रहा है और किसी को कुछ नही समझता है।राजू पंकज दोनों ही अरेस्ट हो चुके है
आपको बताते चलें कि कल मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी अभिलाषा शर्मा की तहरीर पर सास बीना शर्मा, सास के साथी कारोबारी विनोद उनियाल, विनोद की पत्नी संगीता उनियाल, एसके मैमोरियल हाॅस्पिटल के मालिक डॉ. अजय खन्ना के खिलाफ डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इन पर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।जानकार बताते हैं कि कुछ और बडे नामों का खुलासा होना तय है।
You may also like
-
सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही
-
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए मानसून के दौरान सतर्क रहने के निर्देश
-
प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील, पर्यटकों से जिम्मेदारी निभाने को कहा मुख्यमंत्री धामी ने
-
Ola Electric अपनाएगी डीलर-आधारित रिटेल मॉडल, अपने स्टोर चलाने के पांच साल बाद किया फैसला
-
पौड़ी हाट गांव शंकराचार्य निर्मित मंदिर की सुरक्षा पर सुनवाई, रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने टीएचडीसी से मांगा शपथ पत्र