वन विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हथिनी को आबादी क्षेत्र से जंगल की ओर खदेड़ा। इस दौरान हथिनी ने किसी जान-माल का नुकसान नहीं किया।
HighLights
- हथिनी ऋषिकेश के मंशा देवी वार्ड में घुस आई
- करीब तीन घंटे तक आवासीय क्षेत्रों में घूमती रही
- वन विभाग ने हथिनी को सुरक्षित जंगल में खदेड़ा
नगर व ग्रामीण क्षेत्र में घूमती रही हथिनी, अटकी रही सांसें
वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश रेंज गंभीर सिंह धमांदा ने बताया कि सोमवार रात करीब 11.30 बजे एक बड़ी हथिनी मंशा देवी क्षेत्र में पहुंची। वन विभाग की टीम ने हथिनी को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोका। इस दौरान हथिनी मंशा देवी वार्ड से अमित ग्राम वार्ड होते हुए ग्रामसभा गुमानीवाला व भट्टोवाला में पहुंच गई। विभागीय गश्ती दल ने हथिनी को भट्टोवाला क्षेत्र से जंगल की ओर भगाया। बताया कि हथिनी ने कोई जान-माल की हानि नहीं की।
You may also like
-
NEET UG MBBS फेक सर्टिफिकेट मामले में तीसरा मुकदमा दर्ज, नामजद आरोपियों की संख्या हुई 6
-
देहरादून में शराब की दुकानों पर देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी, ओवररेटिंग समेत कई अनियमितताएं मिलीं
-
देहरादून में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी में मिले दो इंजीनियरों के शव, पुलिस ने जताई ये आशंका
-
UPL 2026 Final: देहरादून वॉरियर्स vs हरिद्वार एल्मास, ग्रैंड फिनाले में गूंजेगी गाली देने वाले सिंगर मासूम शर्मा की आवाज
-
मोहब्बेवाला में हादसों का सिलसिला जारी, इस साल हुई 15 दुर्घटनाएं, स्पीड ब्रेकर से कितना बदलेगा हाल?
