राज्य में शिक्षा के उन्नयन एवं गुणात्मक सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य पर यह पुरस्कार दिया जाता है। राज्य चयन समिति की बैठक की सिफारिश पर इन शिक्षकों का चयन किया गया है।
शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025 के लिए 19 शिक्षकों का चयन किया गया है। शासन ने चयनित शिक्षकों के नाम की सूची जारी की है। जिसमें प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक का नाम शामिल है।
शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने जारी आदेश में कहा, राज्य में शिक्षा के उन्नयन एवं गुणात्मक सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य पर यह पुरस्कार दिया जाता है। राज्य चयन समिति की बैठक की सिफारिश पर इन शिक्षकों का चयन किया गया है। विभाग की ओर से बताया गया है कि शिक्षक दिवस पांच सितंबर को इन शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
पुरस्कार के रूप में शिक्षकों को 10 हजार की नकद धनराशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही विभाग में उन्हें दो साल की सेवा का विस्तार मिलेगा। इनके अलावा संस्कृत शिक्षा से भी एक शिक्षक को यह पुरस्कार मिलता है। संस्कृत शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक का चयन किया जा रहा है।
प्रारंभिक शिक्षा से इन शिक्षकों का हुआ चयन
प्रारंभिक शिक्षा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी रिखणीखाल जिला पौड़ी गढ़वाल के प्रधानाध्यापक विष्णुपाल सिंह नेगी, राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चोपता नारायणबगड़ जिला चमोली के सहायक अध्यापक लखपत सिंह रावत, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उदकोटी पुरोला जिला उत्तरकाशी के प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रावत, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कण्डोली अपर जिला देहरादून के सहायक अध्यापक वीरेंद्र सिंह रावत, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर जिला हरिद्वार के प्रधानाध्यापक रोबिन कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेड़ी भिलंगना जिला टिहरी गढ़वाल के सहायक अध्यापक महेश्वर प्रसाद सेमवाल, प्राथमिक विद्यालय ढौंडिक अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग के सहायक अध्यापक शशिकांत नौटियाल, प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट जिला चंपावत के सहायक अध्यापक जहीर अब्बास, प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा द्वितीय जसपुर जिला ऊधमसिंह नगर के सहायक अध्यापक नौ सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयपुर कोटाबाग जिला नैनीताल की सहायक अध्यापिका डॉ. श्वेता मजगाई, राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट जिला पिथौरागढ़ के सहायक अध्यापक विक्रम सिंह परिहार, राजकीय जूनियर हाईस्कूल गवाड़ द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा के सहायक अध्यापक त्रिलोक सिंह अधिकारी का चयन शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा से इन शिक्षकों का हुआ चयन
माध्यमिक शिक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर पाबौं जिला पौड़ी गढ़वाल में प्रवक्ता नरेंद्र सिंह नेगी, जीजीआईसी गौचर जिला चमोली में प्रवक्ता डॉ. सुमन ध्यानी शर्मा, जीआईसी भगवानपुर धारकोट जिला देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ.अतुल कुमार श्रीवास्तव, जीजीआईसी गुलाबशाहपीर जिला हरिद्वार की प्रधानाचार्य कमलेश पंवार, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सौ जिला चंपावत के सहायक अध्यापक नवीन चंद्र पंत, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय जिला नैनीताल के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता का शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। जबकि प्रशिक्षण संस्थान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट जिला उत्तरकाशी के प्रवक्ता डॉ.सुबोध सिंह बिष्ट का चयन हुआ है।
You may also like
-
उत्तराखंड की यह औषधि कैंसर के उपचार में कारगर; लखनऊ विश्वविद्यालय के शोध से जगी उम्मीद
-
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बस, 9 यात्रियों की मौत, 25 घायल
-
उत्तराखंड में 8 घंटे में दो बड़े सड़क हादसे, टिहरी और रुद्रप्रयाग में 13 लोगों की गई जान, 31 घायल, राष्ट्रपति-पीएम ने जताया दुख
-
Ramoji Excellence Awards 2026: रामोजी राव की 90वीं जयंती पर विजयवाड़ा में नौ अचीवर्स को किया गया सम्मानित
-
उत्तराखंड में रामायण काल की विरासत ‘श्रृंग ऋषि आश्रम’, इस पहल से मिलेगी नई पहचान, बनेगा नया धार्मिक पर्यटन
