यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। टीम ने चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी राजधानी में विस्फोट और आगजनी की साजिश रच रहे थे। पाकिस्तानी हैंडलर और आईएसआई से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में थे।
यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी एटीएस ने लखनऊ में धमाके की साजिश नाकाम करते हुए चार संदिग्ध गिरफ्तार किए हैं। पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारों पर काम करने वाले आतंकी मॉड्यूल के निशाने पर लखनऊ, गाजियाबाद और अलीगढ़ थे। मॉड्यूल पहले इन शहरों में वारदातों को अंजाम देकर माहौल में भय पैदा करता, उसके बाद अन्य शहरों को निशाना बनाता।
एटीएस की पूछताछ में यह पूरी साजिश खुद आरोपियों ने कबूल की। एटीएस को मिली जानकारी के आधार पर आगे की तफ्तीश जारी है। प्रदेश के कई बड़े नेता गिरोह के निशाने पर थे। एटीएस को नेताओं के नाम भी आरोपियों ने बताए हैं। इसमें कई नेता अहम पदों पर हैं।
You may also like
-
उत्तराखंड की यह औषधि कैंसर के उपचार में कारगर; लखनऊ विश्वविद्यालय के शोध से जगी उम्मीद
-
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बस, 9 यात्रियों की मौत, 25 घायल
-
उत्तराखंड में 8 घंटे में दो बड़े सड़क हादसे, टिहरी और रुद्रप्रयाग में 13 लोगों की गई जान, 31 घायल, राष्ट्रपति-पीएम ने जताया दुख
-
Ramoji Excellence Awards 2026: रामोजी राव की 90वीं जयंती पर विजयवाड़ा में नौ अचीवर्स को किया गया सम्मानित
-
उत्तराखंड में रामायण काल की विरासत ‘श्रृंग ऋषि आश्रम’, इस पहल से मिलेगी नई पहचान, बनेगा नया धार्मिक पर्यटन
