गोपेश्वर के पास ग्वीलों गांव के जंगलों में आग लग गई। एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
नगर क्षेत्र के समीप ग्वीलों गांव के चीड़ के जंगलों में शुक्रवार को अचानक आग भड़क गई। वन विभाग और फायर सर्विस की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे में काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास स्थित आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचने से बचा लिया गया।
जंगल की आग जब तेजी से फैलने लगी तो स्थानीय लोगोंं में अफरा-तफरी मच गई। आग आवासीय क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन और अग्नि शमन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
सूचना मिलते ही अग्नि शमन गोपेश्वर और अलकनंदा वन प्रभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दोनों विभागों ने समन्वय बनाकर तेजी से कार्रवाई की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। नपा सभासद दीपक बिष्ट ने का कहना है कि जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचा जा सके।
अलकनंदा वन प्रभाग के रेंज अधिकारी डबल सिंह खाती ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। साथ ही फायर सर्विस को भी तुरंत सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
You may also like
-
गैस की किल्लत: इंडेन गैस एजेंसी के लिए नई व्यवस्था, अब सिलिंडर के साथ ही पर्ची लेकर आएगी गाड़ी
-
Dehradun: राजधानी के चूना भट्टा क्षेत्र में मिला शव, क्षेत्र में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच शुरू
-
Haridwar: भागते-भागते युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, एक तरफा प्यार की सनक में उठाया आत्मघाती कदम
-
UP: नेताओं की रेकी, रेलवे सिग्नल, गैस सिलिंडरों के ट्रक, यूपी के ये शहर थे आतंकी निशाने पर; दहलाने का था प्लान
-
Dehradun: कैबिनेट विस्तार के बाद अब दायित्व बंटने शुरू, 14 वरिष्ठ नेताओं को दी गई जिम्मेदारी; आदेश जारी