चारधाम यात्रा के लिए 25 विशेषज्ञ डॉक्टर, 178 मेडिकल अधिकारी और 414 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में 57 केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच होगी।
पांच दिन बाद शुरू हो रही चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सेहत के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का सुरक्षा कवच मिलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सेवाओं का खाका तैयार कर 25 विशेषज्ञ डॉक्टरों, 178 मेडिकल अधिकारी व 414 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात कर दिए हैं।
उत्तराखंड के चारधामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री उच्च हिमालयी क्षेत्रों में है। यात्रा के दौरान कई बार श्रद्धालुओं को ठंड के साथ ऑक्सीजन की कमी से स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आती है। यात्रा में आने वाले हर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्लान तैयार किया है। पहली बाद केदारनाथ में 17 व बदरीनाथ धाम में 45 बेड का अस्पताल संचालित किया जाएगा। रुद्रप्रयाग, चमोली व उत्तरकाशी में पहले से 47 स्थायी स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सक्षम बनाया गया है, जबकि 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।
You may also like
-
किडनैप करके फिरौती मांगने के बाद बच्चे की हत्या मामले में HC में सुनवाई, अभियुक्त को मिली जमानत
-
मानसून के दौरान हेली सेवाओं का शटल संचालन होगा ठप, निगम की बसों में भी कटौती की संभावना।
-
आनंद महिंद्रा ने नैनीताल के युवा जादूगर की मदद की पेशकश, कहा-बच्चे में बहुत टेलैंट
-
हरिद्वार में बड़ा चमत्कार, गंगनहर में गिरी बुजुर्ग महिला 1 किमी बही, लोगों ने डेड बॉडी समझी, जानें फिर क्या हुआ?
-
10वीं की छात्रा ने शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज