मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 6 जिलों के लिए मंगलवार और बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, 11 जिलों में बारिश होने की संभावना
देहरादून: एक ओर अप्रैल का महीना जा रहा है, तो वहीं गर्मी भी प्रचंड रूप लेती जा रही है. बढ़ती गर्मी का आलम ये है कि आज देहरादून के स्कूल हीटवेट के चलते बंद रखे गए हैं. बहरहाल अगले दो दिन गर्मी से राहत देने वाले हैं. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
मंगलवार को राज्य के पहाड़ी जिलों में होगी बारिश: मौसम विभाग के अनुसार कल मंगलवार 28 अप्रैल को उत्तराखंड के नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे. इस दौरान बादल गरजेंगे और बिजली भी चमकेगी. करीब 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही ओलावृष्टि भी होगी.
दो मैदानी जिले सूखे रहेंगे: राज्य के बाकी पर्वतीय जिलों में भी बारिश होगी. शेष 5 जिलों में कहीं-कहीं बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली गिरने के साथ ही बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे. बारिश जहां राज्य के 11 पहाड़ी जिलों को भिगोएगी तो वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम सूखा ही रहेगा. इन दो जिलों में सिर्फ बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने जैसी चीजें होंगी.
बुधवार को भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 29 अप्रैल के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बुधवार 29 अप्रैल को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ इन 8 जिलों में कहीं-कहीं बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे. इस दौरान ओलावृष्टि का भी अलर्ट है. शेष तीन पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र बारिश होगी. बुधवार को भी हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में बारिश नहीं होगी.
गुरुवार को भी सभी पहाड़ी जिलों में बारिश: 30 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. गुरुवार 30 अप्रैल को सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र बारिश होगी. मैदानी इलाकों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने की घटनाएं होंगी.
You may also like
-
Jeep Meridian 85th Anniversary Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
-
दिनेशपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पड़ताल में जुटी पुलिस
-
खेल विश्वविद्यालय का ढांचा होने जा रहा तैयार, 123 पदों और 4 कोर्सेज से होगी शुरूआत
-
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी की नई बिसात, ‘दलित वोट’ साधने की कोशिश
-
300 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा 9 साल का बच्चा, शिवाय बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना ने बना दिया चेस प्लेयर