मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सीमांत जिला मुख्याल उत्तरकाशी के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे.![]()
उत्तरकाशी (उत्तराखंड): भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को सीमांत जनपद उत्तरकाशी पहुंचे. उनका यह दौरा भारत-चीन सीमा से सटे दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में चुनावी व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सीमांत क्षेत्रों में स्थापित पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं, संचार नेटवर्क, सुरक्षा प्रबंध और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के सीमांत क्षेत्र स्थित झाला हेलीपैड पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, एडीएम मुक्ता मिश्र समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने पौध भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद वह अधिकारियों के साथ भारत-चीन सीमा से सटे हर्षिल क्षेत्र के लिए रवाना हुए. दौरे के दौरान सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता भी देखने को मिली. हर्षिल पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सीमांत क्षेत्र में स्थापित पोलिंग बूथ का गहन निरीक्षण किया. इसके बाद वह गंगोत्री धाम के लिए रवाना होंगे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त का यह दौरा सीमांत क्षेत्रों में लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनाव आयोग की सक्रियता से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है.
You may also like
-
वीआईपी कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर देहरादून पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, इन रास्तों पर जाने से बचें
-
US मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन की हार के बाद व्हाइट हाउस ने ट्रंप की तस्वीर शेयर कर लिखा, नेवर सरेंडर
-
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास नदी में गिरी इनोवा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
-
सर्दी की दस्तक के साथ उत्तराखंड में बढ़े वन्य जीवों के हमले, कहीं हाथियों का उत्पात तो कहीं भालू-गुलदार ले रहे जान
-
उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में 71 फीसदी हिस्सेदारी 3 मैदानी जिलों की, 26 साल में बहुत पीछे छूटे पहाड़ी जिले
