आज प्रदेश के तीन जिलों में नवगठित नगर निकायों में वोटिंग होगी. जिसके लिए उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग जुटा हुआ है.![]()
देहरादून: उत्तराखंड के तीन नवगठित नगर निकायों में मतदान 8 बजे से मतदान जारी है. उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने जिसकी तैयारियों पूर्व में ही पूरी कर ली थी. आज नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर, नगर पंचायत गढ़ीनेगी और नगर पंचायत पाटी पर अध्यक्ष पद और उनके सदस्यों के लिए वोटिंग चल रही है. मतदान सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा. वहीं मतगणना 11 जून 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कुल 10,251 मतदाता 18 वार्डों और 19 मतदान स्थलों पर वोटिंग करेंगे.
गौर हो कि उधम सिंह नगर ते गढ़ीनेगी क्षेत्र को हाल ही में नगर पंचायत घोषित किया गया है, जहां पहली बार निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं गढ़ीनेगी निकाय अध्यक्ष पद और 7 सदस्यों के पदों पर आज मतदान जारी है. जबकि यहां नगर पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित है, जिससे मुकाबला रोचक होगा. चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र को हाल ही में नगर पंचायत घोषित किया गया है.
ऐसे में नगर पंचायत, पाटी में पहली बार निकाय चुनाव होने जा रहा है. जिसकी अधिसूचना पहले ही जारी हो गई थी. पाटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद और 4 सदस्यों के पदों पर मतदान जारी है. पाटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं टिहरी जिले में नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के अध्यक्ष और 7 सदस्यों के पदों पर मतदान जारी है.
नगर पालिका परिषद, नरेंद्र नगर के अध्यक्ष पद को भी अनारक्षित रखा गया है. वहीं 10 हजार से अधिक मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे.वहीं निकाय के वोटिंग के दिन मतदाताओं को अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए अध्यक्ष पद के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र तथा सदस्य पद के लिए सफेद रंग का मतपत्र रखा गया है. जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग पूर्व में ही सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. वहीं सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
चंपावत में मतदान को लेकर खासा उत्साह: नवगठित नगर पंचायत पाटी में लोकतंत्र का महापर्व बेहद उत्साह और शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया है. सुबह ठीक 8 बजे से ही सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से प्रारंभ कर दी गई. नगर पंचायत पाटी में पहली बार हो रहे इस चुनाव को लेकर स्थानीय जनता, विशेषकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.
इसी क्रम में मौनकांडा की रहने वाली युवा मतदाता चाहत मौनी ने इस चुनाव में पहला वोट डाला. पहली बार मतदान करने के बाद चाहत के चेहरे पर लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनने का गौरव और अनोखा उत्साह साफ झलक रहा था. युवा मतदाता ने नगर पंचायत की साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने हेतु मताधिकार के प्रयोग की बात कही,सुबह की शुरुआत से ही लोग उत्सुकता पूर्वक अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं. बुजुर्गों से लेकर पहली बार वोट डाल रहे युवाओं तक, सभी में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की होड़ मची है, जिसके चलते मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया प्रशाशन द्वारा निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें.पाटी नगर पंचायत के विकास और अपनी पहली स्थानीय सरकार चुनने के लिए वोटरों का बीच भारी उत्साह देखने को मिला, क्षेत्र की प्रगति के लिए लोग सुबह से ही अपने घरों से निकल कर मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं. कुल चार वार्डों वाली पाटी नगर पंचायत में 14 वार्ड सभासद एवं तीन प्रत्यासी नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु ताल ठोक रहे है. इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला नगर पंचायत के 2067 मतदाता करेंगे. शाम पांच बजे तक मतदान को सम्पन्न कराया जाएगा.
You may also like
-
18 अगस्त को लॉन्च हो सकती है 2026 Skoda Slavia फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स में होंगे अपडेट
-
सावन में आस्था का अद्भुत संगम! मां अलकनंदा ने किया कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, गुफा तक पहुंची नदी
-
बारिश का कहर! रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल के पास अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित, मसूरी में मलबे में समाया रेस्टोरेंट
-
देहरादून में 16 करोड़ का पुल 16 दिन में ध्वस्त, पहली बारिश ही नहीं झेल सका, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
-
Alert issued for very heavy rainfall in Uttarakhand; Char Dham Yatra suspended for two days; risk of flash floods.