बेंगलुरु में आज सुबह स्टोन क्रशर साइट पर बड़ा हादसा हो गया. बिहार और असम के सात मजदूरों की मौत हो गई.![]()
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई. यह हादसा बेंगलुरु साउथ डिस्ट्रिक्ट के मदपट्टना में सुबह-सुबह हुआ.
सभी पीड़ित जो एक स्टोन क्रशर साइट पर काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर थे, गिरे हुए पत्थर के नीचे फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब मजदूर खदान के काम में लगे हुए थे. माना जा रहा है कि सभी मरने वाले बिहार और असम के मजदूर थे. चट्टान के नीचे और मजदूरों के फंसे होने की आशंका के चलते बचाव अभियान जारी है.
घायलों को इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घायलों की सही संख्या की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि कई मजदूरों को चोटें आई हैं. चट्टान गिरने के बाद बचावकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे और ऑपरेशन शुरू किया.
बताया जा रहा है कि इलाके को घेर लिया गया और अधिकारियों ने मलबा हटाना और फंसे हुए किसी और मजदूर की तलाश शुरू कर दी. कहा जा रहा है कि साइट पर करीब 18 मजदूर का कर रहे थे. मजदूरों पर करीब 40 फीट ऊपर से एक बड़ी चट्टान गिरी. पुलिस का कहना है कि मरने वाले सभी लोग बिहार के रहने वाले थे और उनके परिवारों को जानकारी देने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने आगे कहा कि चट्टान गिरने का कारण पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि खदान में कोई लापरवाही या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ था.
You may also like
-
कैंची धाम के पास भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के पर्यटकों की कार, 1 की मौत, 4 घायल
-
26 साल बाद भी आंदोलनकारियों के हक अधूरे, धामी सरकार की कैबिनेट कमेटी से जगी उम्मीद, विपक्ष ने उठाए सवाल
-
‘मैं सीएम की रेस से बाहर, पहला मकसद 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाना’ हरीश रावत
-
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत
-
रानीखेत के गनियाद्योली में डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, चपेट में आने से दो वाहन जले
