उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी को तत्काल कार्यमुक्त होकर कार्यभार संभालना होगा.
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने चयन साल 2025-26 में पदोन्नत 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी हैं. विभागीय पदोन्नति के बाद इन सभी कार्मिकों को अपर उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर तत्काल प्रभाव से अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है. पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से 13 अगस्त 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया.
पदोन्नति के बाद बदली गई तैनाती: पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक मुख्य आरक्षी नापु (पुरुष) से अपर उप निरीक्षक नापु (पुरुष) के पद पर पदोन्नत कार्मिकों को विभागीय स्थानांतरण नीति के तहत नई जिम्मेदारी दी गई है. 208 कार्मिकों की सूची में प्रदेश के लगभग सभी जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं. कई कार्मिकों को उनके वर्तमान जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ की तैनाती वर्तमान जिले में ही बरकरार रखी गई है.
देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में तैनाती: नई तैनाती पाने वाले कार्मिकों में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग समेत अन्य जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं. उदाहरण के तौर पर ऊधमसिंहनगर में तैनात संजीव कुमार को उत्तरकाशी, हरिद्वार में तैनात राजीव कुमार को ऊधमसिंहनगर और देहरादून में तैनात मनमोहन सिंह को देहरादून में ही नई तैनाती दी गई है.![]()
पर्वतीय जिलों से भी हुआ स्थानांतरण: स्थानांतरण सूची में पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और चमोली जैसे पर्वतीय जिलों में तैनात बड़ी संख्या में कार्मिकों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. कई पुलिसकर्मियों को पर्वतीय जिलों से मैदानी जिलों में भेजा गया है, जबकि कुछ को दूसरे पर्वतीय जिलों में तैनाती मिली है.
SDRF और GRP के कार्मिक भी सूची में शामिल: 208 कार्मिकों की सूची में एसडीआरएफ और जीआरपी में तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. एसडीआरएफ से जुड़े कुछ कार्मिकों को देहरादून और चमोली समेत अन्य जिलों में भेजा गया है. वहीं जीआरपी में तैनात कार्मिकों का भी स्थानांतरण किया गया है.
तत्काल कार्यमुक्त होकर संभालना होगा कार्यभार: पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित कार्मिकों को वर्तमान तैनाती स्थल से तत्काल कार्यमुक्त होकर नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं. संबंधित अधिकारियों को कार्मिकों को कार्यमुक्त करने के बाद इसकी अनुपालन आख्या पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है.
208 कार्मिकों के नाम और नई तैनाती दर्ज: डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कार्यालय से जारी आदेश में क्रम संख्या 1 से 208 तक पदोन्नत कार्मिकों के नाम, पिता का नाम, वर्तमान नियुक्ति जिला और स्थानांतरित जिला दर्ज किया गया है. पदोन्नति के बाद बड़े स्तर पर हुए इस स्थानांतरण से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस बल की तैनाती में बदलाव हुआ है.
You may also like
-
आज से खुले रहेंगे बैंक, टल गई हड़ताल, IBA और UFBU के बीच बातचीत के बाद बड़ा फैसला
-
यौन उत्पीड़न मामला: कोर्ट ने बरी होने के खिलाफ महिला पहलवानों की अपील पर बृजभूषण शरण सिंह को जारी किया नोटिस
-
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा, चीरबासा में पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, रास्ते में फंसे 1100 यात्रियों का रेस्क्यू
-
गोमुख-तपोवन ट्रेक पर फंसे 121 ट्रेकर का रेस्क्यू, 136 पर्वतारोहियों के लिए हेलीकॉप्टर पहुंचे, चारधाम यात्रा फिर शुरू
-
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस: वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार, शाहरुख, आमिर और ऋतिक की फिल्म को चटाई धूल
