भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई विभाग ने झील के निकासी गेट खोल दिए हैं.
नैनीताल: लगातार बारिश से जहां उत्तराखंड में हालात बिगड़े हुए हैं, वहीं नैनीताल में बारिश ने नैनी झील की तस्वीर बदल दी है. दो महीने की अच्छी बारिश से झील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. पानी सामान्य से ऊपर पहुंचने पर सिंचाई विभाग ने निकासी गेट खोल दिए हैं. अब विभाग लगातार जलस्तर पर नजर रखते हुए अतिरिक्त पानी की निकासी कर रहा है.
सरोवर नगरी नैनीताल में लगातार हो रही बारिश अब नैनी झील के लिए राहत बनकर सामने आई है. कुछ समय पहले तक जिस झील का जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा था, अब वही झील पानी से लबालब नजर आ रही है. बीते दो महीनों में हुई अच्छी बारिश से झील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक झील का जलस्तर गेज के शून्य स्तर से करीब 10 फीट 6 इंच ऊपर पहुंच चुका है.पानी की पर्याप्त मात्रा और सामान्य से ऊपर जलस्तर को देखते हुए विभाग ने झील के निकासी गेट खोल दिए हैं. इसका उद्देश्य अतिरिक्त पानी की निकासी कर जलस्तर को नियंत्रित रखना है.
You may also like
-
मर्चुला में लेपर्ड की दहशत: आबादी क्षेत्र में घुसा गुलदार, बंदर ने फुर्ती से बचाई अपनी जान
-
मर्चुला में लेपर्ड की दहशत: आबादी क्षेत्र में घुसा गुलदार, बंदर ने फुर्ती से बचाई अपनी जान
-
बनबसा नेपाल बॉर्डर पर स्मैक के साथ इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित
-
बालावाला में आईटी पार्क बनाने की कवायद तेज, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
-
खरगे की पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आज
