6 साल की विधिका सोमवार शाम खेलते समय नाले में बह गई थी, तभी से उसे ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा था
हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में सोमवार शाम नाले के तेज बहाव में बहकर लापता हुई छह वर्षीय मासूम विधिका का शव करीब 30 घंटे बाद मंगलवार रात को नाले से बरामद कर लिया गया. बच्ची की तलाश में पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने लगातार सर्च अभियान चलाया. कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची का शव रानीपुर क्षेत्र से बरामद हुआ. शव घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर रानीपुर थाना क्षेत्र में नाले से मिला.
सोमवार शाम नाले में बही थी विधिका: जानकारी के मुताबिक, बीती सात सितंबर की शाम रावली महदूद क्षेत्र में बारिश के दौरान दो बच्चियां नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गई थीं. दोनों के नाले में बहने की सूचना के बाद आसपास के लोगों ने बचाव का प्रयास किया. स्थानीय लोगों ने सात वर्षीय हिमानी पुत्री सोहनपाल निवासी फरीदपुर, थाना कीरतपुर, बिजनौर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था. छह वर्षीय विधिका पुत्री गौतम नाले के तेज बहाव में बह गई थी.
सात सितंबर को रावली महदूद में नाले में बहकर लापता हुई छह वर्षीय बच्ची की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही थी. बच्ची बहकर आगे चली गई थी और रानीपुर क्षेत्र में नाले से बच्ची का शव बरामद हुआ. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.
-अजय शाह, थाना प्रभारी, सिडकुल, हरिद्वार-
बच्चों के खेलते समय हुआ था हादसा: गौरतलब है कि सोमवार शाम 6 साल की विधिका और उसकी सहेली 7 साल की हिमानी खेल रहे थे. इसी दौरान वो उफनाए हुए नाले में बह गईं. आसपास मौजूद लोगों ने बच्चियों को बहते देखा तो बचाने की कोशिश की. हिमानी को तो लोगों ने नाले से सकुशल निकाल लिया था. लेकिन विधिका की किस्मत खराब थी कि वो तेज बहाव में बह गई. सोमवार शाम से ही लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा था. आखिरकार 30 घंटे बाद मंगलवार रात विधिका का शव नाले से रानीपुर क्षेत्र में बरामद हुआ.
You may also like
-
iPhone Duo: Apple ने लॉन्च किया मुड़ने वाला पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
-
तीन हफ्ते बाद पिंजरे में कैद हुई दहशत बनी मादा तेंदुआ, दो युवकों पर हमला कर किया था घायल
-
हिमालयी बदलावों का अध्ययन करने को जुटाए जा रहे आंकड़े, वैज्ञानिकों संग मंथन
-
अलग अंदाज: राजनीति के बाद फुटबॉल के मैदान में उतरे नितिन नवीन, खिलाड़ियों से किया संवाद
-
ऋण बीमा फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
