एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदो में 204 रन बनाकर लिस्ट ए क्रिकेट में एबी डिविलियर्स का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi Record: भारत का 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इन दिनो कतर की राजधानी दोहा में अपने बल्ले से धूम मचा रहा है. मंगलवार (24 नवंबर) को ऐशिया कप राइजिंग स्टार्स के यूएई के खिलाफ एक मैच में वैभव ने अपनी क्षमता का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई हैरान रह गया. बड़े से बड़ा खिलाड़ी वैभव की 53 गेंदों में खेली गई 204 रनों की तूफानी पारी को वीडियो गेम्स जैसा बताने पर मजबूर हो गया.

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस तेजतर्रार पारी में 7 चौके और 28 छक्के लगाए. उन्होंने 53 गेंदों में से 35 गेंदो को बाउंड्री के पार भेजा, जबकि 10 डॉट बॉल भी खेली. इसके अलावा वैभव न 6 सिंगल्स और 1 डबल लिया. कुल मिलाकर वैभव ने 388.90 की स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए. जिसकी वजह से इंडिया ए ने 250 रनों के लक्ष्य को 14.2 ओवर में ही चेज कर लिया.

वैभव ने अपनी इस पारी से लिस्ट ए क्रिकेट (50 ओवर के मैच) के कई रिकॉर्ड भी धवस्त कर दिए. जिसमें सबसे तेज 100 रन, सबसे तेज 150 रन और सबसे तेज 200 रन शामिल है. इसके अलावा इस युवा बल्लेबाज ने एक पारी में 28 छक्कों का नया रिकॉर्ड भी बना दिया. लेकिन इस कॉपी में हम वैभव के उस रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा है.

वैभव ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड
वैभव ने मैच में 384.90 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. जिसके साथ वो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से शतक बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. ये रिकॉर्ड पहले मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स के नाम था. जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 338.63 की स्ट्राइक रेट से 44 गेंदों पर 149 रनों की पारी खेली थी. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क (328.94) हैं.

लिस्ट A में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ शतक बनाने वाले

384.90 वैभव सूर्यवंशी, इंडिया A बनाम यूएई, दोहा, 2026 (53 गेंदों में 204 रन)

338.63 एबी डी विलियर्स, साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 2015 (44 गेंदों में 149 रन)

328.94 जेक फ्रेजर-मैकगर्क, साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया, एडिलेड, 2023 (38 गेंदों में 125 रन)

Categories