वर्तमान में झील में कुल 289.72 क्यूमेक्स पानी है जिसमें 121.81 क्यूमेक्स भागीरथी, 101 क्यूमेक्स भिलंगना और 66.91 क्यूमेक्स अन्य सहायक नदियों से आ रहा है।
टिहरी बांध की झील इन दिनों अपनी अधिकतम जल क्षमता के लगभग पहुंच गई है। बुधवार को झील का जलस्तर 828.94 आरएल (रीवर लेबल) दर्ज किया गया। झील में अधिकतम पानी भरने की क्षमता 830 आरएल है। झील में महज 1.06 मीटर पानी भरने की क्षमता शेष बची हुई है। झील पानी से लबालब होने से टीएचडीसी के तीनों पावर प्रोजेक्ट टिहरी बांध, पीएसपी परियोजना और कोटेश्वर बांध से 1900 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

अगले एक-दो माह में पीएसपी परियोजना का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कुल उत्पादन क्षमता 2400 मेगावाट तक पहुंच जाएगी। झील का जलस्तर बढ़ने पर झील के आसपास किसी भी प्रकार के भू-धंसाव या भूस्खलन की सूचना नहीं मिली है। झील क्षेत्र की निरंतर निगरानी की जा रही है।
You may also like
-
प्रदेश में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, ये आदेश हुआ जारी
-
कांवड़ियों के भेष में नकली नोट चलाने वाला गिरोह, दुकानदार ने पकड़ा, झटका देकर भागे, 30 हजार की फेक करेंसी बरामद
-
पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करेगी सीबीसीआईडी, पिता ने लगाया है हत्या का आरोप
-
10 साल बाद परिवार से मिला लापता शख्स, परिजन हुए भावुक, पुलिस की ये ट्रिक आई काम
-
10 साल बाद परिवार से मिला लापता शख्स, परिजन हुए भावुक, पुलिस की ये ट्रिक आई काम