उत्तराखण्ड डाक परिमंडल ने पौड़ी डाक मंडल के गोविन्द बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, घुड़दौड़ी के डाकघर को Gen-Z डाकघर के रूप में अपग्रेड किया है। इस आधुनिक डाकघर का उद्घाटन मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखण्ड परिमंडल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर तथा कॉलेज निदेशक डॉ. वी.के. बंगा ने सोमवार को किया।
नवीनीकरण में Gen-Z युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई है, जिसमें डाकघर के सौंदर्यीकरण से लेकर सेवाओं में सुधार के सुझाव तक शामिल हैं। डाकघर का पूरा लुक एंड फील Gen-Z वाइब्स, रंगों और संस्कृति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
युवाओं के लिए आधुनिक सुविधाएँ
इस Gen-Z डाकघर में पारंपरिक मेल, बैंकिंग और इंश्योरेंस सेवाओं के साथ ही युवाओं के लिए कई नई सुविधाएँ जोड़ी गई हैं, जैसे—
-
मोबाइल चार्जिंग पोर्ट
-
मिनी लाइब्रेरी
-
हाई-स्पीड वाई-फाई
-
आरामदायक बैठने की व्यवस्था
-
फिलैटली से जुड़े आइटम—My Stamp, Corporate My Stamp, Picture Postcards आदि
-
पार्सल पैकेजिंग
-
आधार सेवाएँ
-
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
-
जीवन बीमा, इंटरनेशनल मेल सेवाएँ
इन सेवाओं से छात्रों और स्थानीय युवाओं को डाकघर का अधिक उपयोग करने में सुविधा होगी।
स्टूडेंट्स के लिए स्पीड पोस्ट पर 10% छूट
मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों, केंद्रीय/राज्य भर्ती बोर्डों तथा अन्य प्रतियोगी एजेंसियों में आवेदन भेजने वाले छात्रों को स्पीड पोस्ट (दस्तावेज़) पर 10% छूट दी जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित और भरोसेमंद पोस्टल सेवाओं का अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
डिजिटल सिविक हब का मॉडल
भारतीय डाक विभाग Gen-Z पीढ़ी को डाक सेवाओं के महत्व से जोड़ने के लिए डाकघरों का नवीनीकरण कर रहा है। विभाग का कहना है कि डाकघर को अपग्रेड करना मात्र आधुनिकीकरण नहीं, बल्कि उन्हें डिजिटल नागरिक सेवा केंद्र के रूप में पुनर्परिभाषित करना है—जहाँ तकनीक और भरोसे का मेल हो।
You may also like
-
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध में 16 फरवरी, 2026 को
-
देहरादून: भरे बाजार में युवती की हत्या से मची सनसनी, धारदार हथियार से काटी गर्दन,पुलिस सख्ती दिखाती तो नहीं होती वारदात!
-
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या
-
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बालिकाओं को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है
-
छात्रों व शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे चैटबॉट व ई-सृजन प्लेटफार्म
I’ve been using jljl555 for a bit, and it’s working alright. Easy to use and has what I need. Not bad overall! Check it out here: jljl555
I signed up for rio66bet.info. It seems legit so far. Placing my first bets now. The site seems a bit slow, but it looks good, so fingers crossed! Here’s the link for anyone curious: rio66bet
If you’re looking for a decent online game site, try gamerio66.com. They have a lot of things to play and good promotions. I give it four stars. Go check this out: gamerio66
Just joined tairio66.net. I like the initial experience, though the loading times are a bit slow sometimes. Good support though, and easy navigation. More updates later. Here: tairio66