विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की विवादित टिप्पणी के बाद उन पर लगातार हमलावर रही विपक्ष कांग्रेस उनके इस्तीफे को अपनी जीत के रूप में देख रही है। कांग्रेस ने अग्रवाल के इस्तीफे को उनके प्रायश्चित के रूप में उठाया गया कदम और उत्तराखंड की जीत बताया है। विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन के भीतर एक विवादित टिप्पणी कर दी थी। यद्यपि, पहले ही दिन उन्होंने इसे लेकर माफी मांग ली थी लेकिन दूसरे दिन सदन के भीतर यह मामला तूल पकड़ गया। कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने इस पर सदन के भीतर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद से ही कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया। इसे लेकर प्रदेश भर में विरोध शुरू हो गया। कांग्रेस ने भी इसे राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए जगह-जगह कैबिनेट मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
यद्यपि कांग्रेस का विरोध सड़क से अधिक इंटरनेट मीडिया पर ही रहा। वह लगातार इस विषय पर मंत्री अग्रवाल के इस्तीफे की मांग करती रही। अब कैबिनेट मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं तो कांग्रेस इसे अपनी जीत के रूप में देख रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि इस विषय पर सभी ने मिलकर लगाई लड़ी है। अब राज्यपाल को उनका इस्तीफा जल्द स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि यह प्रदेशवासियों व उनके स्वाभिमान की जीत है।
You may also like
-
उत्तराखंड के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़ा है मामला
-
मसूरी में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, रात भर चला बुझाने का काम, मची अफरा-तफरी
-
जंगलों से दिखेगा ब्रह्मांड का नजारा, वन महकमा कर रहा नया पर्यटन मॉडल तैयार
-
मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज
-
मसूरी में कार सवार पर्यटकों का हुड़दंग, सनरूफ पर शराब की बोतल लहराते दिखा अर्धनग्न युवक