उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है और पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है। रुड़की समेत कई मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। वहीं, गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने व हल्की वर्षा के आसार हैं। जिससे भीषण गर्मी से फौरी राहत मिल सकती है। देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक तेज धूप खिलने से तापमान चढ़ रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। खासकर रुड़की, रुद्रपुर, खटीमा, काशीपुर, कोटद्वार आदि क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
तीन दिन से तापमान 37 डिग्री से अधिक
वहीं, दून में भी लगातार तीन दिन से तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। ऐसे में दिन में गर्मी बेहाल कर रही है। साथ ही सुबह-शाम भी मौसम में गर्माहट आ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में दोपहर में गर्म हवाएं चल रही हैं। सुबह-शाम मौसम सुहावना है।
रुड़की में पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
रुड़की में बुधवार को लू और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल किया है। शहर का दिन का तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहर और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। बुधवार सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिल गई। सुबह दस बजे के बाद ही धूप की चमक काफी तेज हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद से ही लू चलनी शुरू हो गई। ऐसे में गर्म हवा के थपेड़ों और तीखी धूप ने सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। चिलचिलाती धूप ने लोगों का पसीना निकालने के साथ ही त्वचा को झुलसा दिया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने शीतल पेय पदार्थों का सहारा लिया। चटक धूप व लू चलने के कारण दोपहर में स्कूल-कालेज से घर जाने वाले छात्रों को परेशानी हुई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में 27 अप्रैल तक मौसम साफ एवं शुष्क बना रहेगा।
You may also like
-
मसूरी में पर्यटकों की जान से हो रहा था खिलवाड़, पालिका ने रेंजर झूला किया सील
-
उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी
-
देहरादून कैनाल रोड पर शराब की दुकान का जोरदार विरोध, महिलाओं के धरने में पहुंचे मंत्री गणेश जोशी
-
मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम को संबोधित किया
-
कई महीने से न्याय की गुहार लगा रहा केशव थलवाल पहुंचा पुलिस मुख्यालय,डीजीपी दीपम सेठ से मिलने की मांग पर पुलिस ने छीना मोबाइल,भेजा जेल..