उत्तराखण्ड के चंपावत जनपद स्थित बनबसा क्षेत्र में अब अंतरराष्ट्रीय व्यापार और सुरक्षा को मजबूती देने के उद्देश्य से एकीकृत जांच चौकी (Integrated Check Post – ICP) का निर्माण होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम, 1980 की धारा 2 के अंतर्गत 34 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि के विचलन को अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह भूमि तराई पूर्व वन प्रभाग, हल्द्वानी के अंतर्गत आने वाले चैनी कम्पार्टमेंट-14, बनबसा, पूर्णागिरी (टनकपुर) तहसील में स्थित है। इस परियोजना को भूमि बंदरगाह प्राधिकरण, भारत (Land Port Authority of India) द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा।
एकीकृत जांच चौकी के निर्माण से भारत-नेपाल सीमा पर व्यापारिक गतिविधियों और आवाजाही में पारदर्शिता, सुगमता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ सीमा प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
You may also like
-
फिल्मों से 5 साल में ₹1,759 करोड़ का निवेश, शूटिंग लोकेशन से सिनेमा हब की ओर बढ़ा उत्तराखंड!
-
हरिद्वार तक पहुंची MBBS फर्जी प्रमाणपत्र मामले में SIT जांच, स्वतंत्रता सेनानी कोटे से फेक सर्टिफिकेट बनाने का है आरोप
-
उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख घोषित, जानिए डेट और किसका टर्म हो रहा पूरा
-
FD कराने वालों के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा यह जरूरी नियम, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर
-
हरीश रावत की वापसी पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया अनुभव का लाभ, BJP बोली पार्टी ने हाशिये पर डाला
