पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 27-28 अक्तूबर को हल्द्वानी-नैनीताल दौरे के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था जारी की है। सोमवार सुबह 11 बजे तक वीआईपी मार्ग पर सभी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को पंतनगर से हल्द्वानी में प्रवेश करेंगे। ऐसे में पुलिस ने हल्द्वानी के साथ ही नैनीताल में उनके भ्रमण को लेकर डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
सीओ यातायात नितिन लोहनी ने बताया कि 27 व 28 अक्तूबर के लिए प्लान जारी किया गया है। सोमवार को 11 बजे फ्लीट के हल्द्वानी पार होने तक पूरे वीवीआईपी रूट पर समस्त भारी माल वाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। फ्लीट के पंतनगर से हल्द्वानी की ओर आने पर हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आने वाले समस्त वाहनों को लालकुआं ओवर ब्रिज से पहले डिवाइडर के पास रोका जाएगा। हल्द्वानी से ज्योलीकोट, नैनीताल की ओर का सारा ट्रैफिक भीमताल तिराहा काठगोदाम से भीमताल की ओर भेजा जाएगा।
फ्लीट के मोतीनगर पास करने पर हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जाने वाले वाहनों को पुराना तीनपानी तिराहा पर रोका जाएगा। फ्लीट के तीनपानी तिराहा (डिबेर कट) को पास करने पर इंदिरानगर कट, गौलापुल, कुंवरपुर कट और खेड़ा चौकी के दोनों कटों पर मुख्य मार्ग की ओर आने वाला ट्रैफिक रोका जाएगा। भीमताल की ओर से हल्द्वानी आने वाले ट्रैफिक को भीमताल मोड़ काठगोदाम से पहले भीमताल पुल पर रोका जाएगा। वीवीआईपी के कैंची धाम से प्रस्थान करने से 15 मिनट पूर्व जीरो जोन की कार्रवाई होगी।
You may also like
-
ग्राम प्रधानों ने की एमपी-एमएलए की तरह निधि की मांग, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन में किया प्रदर्शन
-
NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, जांच के दायरे में 778 अभ्यर्थियों के दस्तावेज, इन्वेस्टिगेशन तय करेगी ‘भविष्य’
-
हल्द्वानी में घर-दुकान बनाना हुआ आसान, नक्शे की एनओसी का झंझट खत्म, अब सिंगल विंडो से होगी पूरी प्रक्रिया
-
भारतीय सेना की कुमाऊं कार रैली संपन्न, पर्यटन को बढ़ावा देना रहा उद्देश्य, वाइब्रेंट विलेज से भी जुड़े
-
KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, ₹8.5 लाख और कार जीतने के झांसे में गंवाई रकम
