सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में होने वाली परेड में उत्तराखंड की झांकी को शामिल करने का गौरव मिला है।
गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में 31 अक्तूबर को होने वाली परेड में उत्तराखंड की झांकी में आध्यात्मिक, प्राकृतिक व संस्कृति की झलक दिखेगी। इस बार राज्य ने अष्ट तत्व व एकत्व की थीम पर झांकी तैयार की है।

आठ तत्वों की समरसता और एकता की भावना का प्रतीक राज्य की झांकी अष्ट तत्व और एकत्व में उत्तराखंड के दिव्य धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि के साथ ही सतत व समग्र विकास की प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा।
राज्य की झांकी के नोडल अधिकारी व विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान के निर्देशन में झांकी का निर्माण कराया जा रहा है। चौहान ने बताया कि झांकी व कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एकता परेड में राज्य के लोक कलाकारों का 14 सदस्यीय दल उत्तराखंड के पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देगा।
You may also like
-
फिल्मों से 5 साल में ₹1,759 करोड़ का निवेश, शूटिंग लोकेशन से सिनेमा हब की ओर बढ़ा उत्तराखंड!
-
हरिद्वार तक पहुंची MBBS फर्जी प्रमाणपत्र मामले में SIT जांच, स्वतंत्रता सेनानी कोटे से फेक सर्टिफिकेट बनाने का है आरोप
-
उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख घोषित, जानिए डेट और किसका टर्म हो रहा पूरा
-
FD कराने वालों के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा यह जरूरी नियम, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर
-
हरीश रावत की वापसी पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया अनुभव का लाभ, BJP बोली पार्टी ने हाशिये पर डाला
