इस बार के युवा महोत्सव में परंपरागत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और युवाओं के आधुनिक संगीत-नृत्य का मिला-जुला संगम देखने को मिलेगा।
प्रदेश में छह नवंबर से होने वाले तीन दिवसीय युवा महोत्सव में इस साल विभिन्न स्कूलों कॉलेजों और विवि के बैंड धमाल मचाएंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कलाकारों की प्रस्तुतियां, फूड स्टॉल, ड्रोन कबड्डी, स्पोर्ट्स टेक हैकाथॉन जैसे आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन तेजी से चल रहा है। यहां पर फूड स्टॉल्स, हैंड वर्क टेक्सटाइल व अन्य स्टॉल प्रदर्शित किए जाएंगे। ड्रोन कबड्डी और पारंपरिक खेल पिट्ठू का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ-साथ लोक नृत्य, कविता लेखन, भाषण, लोकगीत प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। मुर्गा झपट जैसे मनोरंजन खेल होंगे साथ ही स्पोर्ट्स टेक हैकाथाॅन में भी युवा अपना जौहर दिखाएंगे।
You may also like
-
लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,
-
लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,
-
देहरादून, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ, उत्तराखंड ने किया 02 का रेस्क्यू
-
चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था
-
घर में बिन बताएं शादी कर पति के साथ चली गई थी युवती उत्तराखंड सतपुली से हरियाणा लैंसडाउन निवासी के साथ विवाह कर लिया है