मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता में संशोधन का प्रस्ताव रखा जा सकता है। विवाह पंजीकरण के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त हो सकती है, अन्य दस्तावेजों को मान्यता मिल सकती है। कर्मचारियों के विनियमितीकरण पर भी निर्णय होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता में संशोधन संबंधी प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। इसमें विवाह पंजीकरण के लिए पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त करते हुए अन्य दस्तावेजों को भी पहचान पत्र के रूप में मान्यता देना प्रस्तावित है। इसके साथ ही कैबिनेट कर्मचारियों के विनियमितीकरण के विषय में कट आफ डेट वर्ष 2018 तय कर सकती है। कैबिनेट में शहरी विकास, पर्यटन, ऊर्जा विभाग से संबंधित विषयों को भी प्रस्तुत किया जा सकता है।
You may also like
-
ग्राम प्रधानों ने की एमपी-एमएलए की तरह निधि की मांग, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन में किया प्रदर्शन
-
NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, जांच के दायरे में 778 अभ्यर्थियों के दस्तावेज, इन्वेस्टिगेशन तय करेगी ‘भविष्य’
-
हल्द्वानी में घर-दुकान बनाना हुआ आसान, नक्शे की एनओसी का झंझट खत्म, अब सिंगल विंडो से होगी पूरी प्रक्रिया
-
भारतीय सेना की कुमाऊं कार रैली संपन्न, पर्यटन को बढ़ावा देना रहा उद्देश्य, वाइब्रेंट विलेज से भी जुड़े
-
KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, ₹8.5 लाख और कार जीतने के झांसे में गंवाई रकम
