चारधाम यात्रा 2025 में सुरक्षा, तकनीक और समन्वय के साथ नया रिकॉर्ड बना। पहली बार रेंज कार्यालय में कंट्रोल रूम बना। चुनौतियों और सुरक्षा चिंताओं के बीच पुलिस ने इस साल की चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड कायम किया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ी सतर्कता के बीच चारों धामों में पहली बार केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। इसके बाद धराली आपदा जैसी परिस्थितियों से भी प्रभावी तरीके से निपटा गया।
यह सब हो सका पहली बार रेंज कार्यालय में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम से। पल-पल की जानकारी मौके से जुटाकर संबंधित जगह पर फोर्स को जिम्मेदारी दी गई। चारधाम कंट्रोल रूम के नोडल अफसर एसपी ट्रैफिक देहरादून लोकजीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष 59.36 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 51.06 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए।
यात्रा की रियल-टाइम निगरानी के लिए 1600 सीसीटीवी कैमरे, 13 ड्रोन और धामों में पहली बार लगाए गए हेड काउंट कैमरे बेहद कारगर साबित हुए। यातायात प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए पूरे मार्ग को 42 जोन, 137 सेक्टर और 15 सुपर जोन में बांटा गया।
23 बाटल-नेक चिह्नित कर सुधार किए गए और 23 नई सीजन पुलिस चौकियां स्थापित की गईं। कुल 6500 कर्मियों की तैनाती से यात्रा प्रबंधन अधिक सुचारु रहा। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 12 कंपनियां और राज्य एटीएस तैनात रहीं।
यात्रा के दौरान हुए प्रमुख कार्य
- 992 बीमार यात्रियों को इमरजेंसी मेडिकल सहायता प्रदान की गई।
- गंभीर हालत वाले 43 यात्रियों को हेली एंबुलेंस से एयरलिफ्ट किया गया।
- आपदा या भूस्खलन के दौरान फंसे 16,696 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
- बिछड़े 275 यात्रियों को उनके परिजनों से मिलवाया गया।
You may also like
-
उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष
-
अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार
-
स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति
-
अचानक हरिद्वार पहुंची साइना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
-
बिना टीम वाले ‘कप्तान’ गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की जगी उम्मीद
Sikayetplus7Slots… Hmmm, “Sikayet” sounds like “complaint” in Turkish… Is this a review site? Guess I’ll see what folks are saying about 7Slots before I risk anything. Reviews here please: sikayetplus7slots
Alright team, what’s the deal with salambet? Another betting site or something actually cool? Check it: salambet