उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की नई गणना शुरू हो गई है। जबकि पुरानी गणना का परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया है। नई गणना से बाघों की आबादी और उनके संरक्षण के प्रयासों का पता चलेगा।
भले ही कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की ओर से अखिल भारतीय बाघ गणना का कार्य शुरू हो गया है। लेकिन कार्बेट में बाघों की आंतरिक गणना की रिपोर्ट अभी जारी नहीं हो पाई। रिपोर्ट जारी करने के लिए प्रमुख वन संरक्षक की अनुमति का इंतजार है।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण हर चार साल में अखिल भारतीय स्तर पर देश के सभी टाइगर रिजर्व में एक साथ बाघ गणना का कार्य कराता है। इसके अलावा टाइगर रिजर्व को भी अपने स्तर से चार साल में एक या दो बार आतंरिक गणना कराने के लिए भी कहा गया है। ताकि बाघों की लगातार निगरानी होती रहे। इसी के तहत आंतरिक गणना 2024 के अंत दिसंबर में आरंभ हुई थी।
फरवरी तक बाघ गणना चली थी। गणना का कार्य पूरा होने के बाद अप्रैल तक रिपोर्ट तैयार की गई थी। आंतरिक बाघ गणना की पूरी विस्तृत रिपोर्ट जारी करने की अनुमति के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक व प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड को भेजी गई थी। लेकिन अभी तक उच्च वनाधिकारियों की ओर से आंतरिक बाघ गणना की रिपोर्ट जारी करने की अनुमति नहीं मिल पाई है। सूत्र बताते हैं कि पूर्व में रामनगर आए वन मंत्री या मुख्यमंत्री से भी रिपोर्ट जारी करने की योजना थी, लेकिन समयाभाव की वजह से इसे जारी नहीं किया जा सका।
अब एनटीसीए की ओर से अखिल भारतीय बाघ गणना का कार्य शुरू हो गया है। कार्बेट में 20 दिसंबर से बाघ गणना का कार्य शुरू होगा। हालांकि एनटीसीए की ओर से कराए जाने वाली बाघ गणना का रिजल्ट ही अखिल भारतीय स्तर पर जारी किया जाता है। कार्बेट के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि आंतरिक बाघ गणना की रिपोर्ट जारी करने की अनुमति प्रमुख वन संरक्षक स्तर से जारी होनी है। जल्द ही रिपोर्ट जारी होने की उम्मीद है।
You may also like
-
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध में 16 फरवरी, 2026 को
-
देहरादून: भरे बाजार में युवती की हत्या से मची सनसनी, धारदार हथियार से काटी गर्दन,पुलिस सख्ती दिखाती तो नहीं होती वारदात!
-
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या
-
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बालिकाओं को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है
-
छात्रों व शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे चैटबॉट व ई-सृजन प्लेटफार्म
PlayCityCasino isn’t too shabby. The site loads quickly, and they seem to update their games pretty regularly. Customer support was helpful when I had a question about a bonus. Check them out at playcitycasino.
ji777activity1.info is definitely the place to be when wanting to play games. So much choice, you can play for hours! ji777activity1