मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शहरी अधोसंरचना और स्वास्थ्य शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सीवरेज प्रबंधन से संबंधित ₹43.68 करोड़ लागत की चार योजनाओं के अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित नर्सिंग कॉलेज के अकादमी ब्लॉक के स्थल विकास कार्य हेतु ₹2.50 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने की भी मंजूरी दी है।
पेयजल विभाग के अंतर्गत स्वीकृत सीवरेज योजनाओं में हरिद्वार जनपद के भगत सिंह कॉलोनी, हरिपुरकलां क्षेत्र में सीवरेज सिस्टम योजना शामिल है, जिसकी अनुमानित लागत ₹11.22 करोड़ है। इसी क्रम में नैनीताल जिले में दुर्गा सिटी चौराहा, नवाबी रोड से कालाढूंगी रोड तक सीवरेज नेटवर्क विकसित करने की योजना को ₹9.49 करोड़ की लागत से मंजूरी दी गई है।
देहरादून शहर में भी सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं। इसके अंतर्गत पथरीयापीर, नीलकंठ विहार, इंदिरा कॉलोनी एवं चुक्खुवाला क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का कार्य ₹13.91 करोड़ की लागत से किया जाएगा। वहीं देहरादून जलोत्सरण योजना के अंतर्गत साकेत नगर कॉलोनी, कैनाल रोड स्थित जोन-सी के छूटे हुए क्षेत्रों में सीवरेज सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ₹9.06 करोड़ की योजना को भी स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत इन सीवरेज योजनाओं से संबंधित क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, जल प्रदूषण में कमी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में नर्सिंग कॉलेज के अकादमी ब्लॉक के स्थल विकास कार्य के लिए ₹2.50 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति दी है। इससे नर्सिंग शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
राज्य सरकार के इन निर्णयों को शहरी विकास एवं स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे प्रदेशवासियों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होंगे।
You may also like
-
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध में 16 फरवरी, 2026 को
-
देहरादून: भरे बाजार में युवती की हत्या से मची सनसनी, धारदार हथियार से काटी गर्दन,पुलिस सख्ती दिखाती तो नहीं होती वारदात!
-
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या
-
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बालिकाओं को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है
-
छात्रों व शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे चैटबॉट व ई-सृजन प्लेटफार्म
7betgame is really cool. The overall vibe is just fun. Definitely worth checking out. Here’s the link for you to enjoy:7betgame.
Heard good things about the Rokubet affiliate program. Supposedly decent rates. Checking out rokubetaffiliate to see if it’s worth the hustle! rokubetaffiliate