मुख्यमंत्री धामी आज उत्तरकाशी दौरे पर रहेंगे जहां वे विंटर फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र के प्रतिनिधियों को सांकरी उप तहसील बनाये जाने की घोषणा के साथ अन्य विकास संबंधी घोषणाओं की भी उम्मीद है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को मोरी के सांकरी में विंटर फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगें।
सुदूरवर्ती पंचगांई पट्टी के लिवाड़ी, फिताड़ी, राला, कास्ला,ओसला,गंगाड,फतेपर्वत क्षेत्र बदहाल स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती समेत प्राथमिक स्वास्थ्य सुरक्षा दवाओं की उपलब्धता को लेकर बड़ी घोषणा करने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री के सांकरी दौरे से क्षेत्र के प्रतिनिधियों को सांकरी उप तहसील बनाये जाने की घोषणा के साथ अन्य विकास संबंधी घोषणाओं की भी उम्मीद है।
हालांकि विधायक दुर्गेश लाल का गृह प्रखंड होने के चलते सुदूरवर्ती ओसला, गंगाड, पवांणी, ढाटमीर समेत पंचगांई व आराकोट पट्टी के अधिकांश गांवों में पहले ही सड़कों की बड़ी सौगात मिल गई है। किंतु अभी भी दूरस्थ क्षेत्र सांवणी, सटूडी, सेवा व बरी जैसे गांव सड़क मार्ग से अछूते हैं।
You may also like
-
ग्राम प्रधानों ने की एमपी-एमएलए की तरह निधि की मांग, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन में किया प्रदर्शन
-
NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, जांच के दायरे में 778 अभ्यर्थियों के दस्तावेज, इन्वेस्टिगेशन तय करेगी ‘भविष्य’
-
हल्द्वानी में घर-दुकान बनाना हुआ आसान, नक्शे की एनओसी का झंझट खत्म, अब सिंगल विंडो से होगी पूरी प्रक्रिया
-
भारतीय सेना की कुमाऊं कार रैली संपन्न, पर्यटन को बढ़ावा देना रहा उद्देश्य, वाइब्रेंट विलेज से भी जुड़े
-
KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, ₹8.5 लाख और कार जीतने के झांसे में गंवाई रकम
