देहरादून में कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीत लहर के कारण जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। संभावित आपदा से निपटने के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की आकस्मिक व अर्जित छुट्टियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, अधिकारियों को मुख्यालय में रहना अनिवार्य होगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जनपद में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड, कोहरा और शीत लहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आपदा की संभावित स्थिति से त्वरित निपटान सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की आकस्मिक व अर्जित छुट्टियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
जिलाधिकारी एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सविन बंसल के निर्देश पर जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शीतकालीन आपात स्थिति के दृष्टिगत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों का मुख्यालय में रहना अनिवार्य होगा। बिना पूर्व अनुमति के कोई भी अधिकारी अवकाश पर नहीं जा सकेगा।
प्रशासन की ओर से कहा गया है कि ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और ऐसे में किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अमले की तत्परता आवश्यक है। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की विभिन्न धाराओं के तहत यह निर्णय लिया गया है, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को सौंपी गई है, जिन्हें सभी अधिकारियों तक आदेश की प्रति पहुंचाने और दूरभाष के माध्यम से भी सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे और कड़े कदम भी उठाए जा सकते हैं।
You may also like
-
लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,
-
लोकगीतों से जागरूकता का संदेश दे रहे सब इंस्पेक्टर अनूप नयाल,
-
देहरादून, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ, उत्तराखंड ने किया 02 का रेस्क्यू
-
चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था
-
घर में बिन बताएं शादी कर पति के साथ चली गई थी युवती उत्तराखंड सतपुली से हरियाणा लैंसडाउन निवासी के साथ विवाह कर लिया है
Ready to win big on Yono 777? ‘yono777login’ gets you straight to the action. Just login with this link: yono777login and ready to start and make tons of money!
Yo, heard about 8ketbet from my buddy. Gave it a shot, and I’m not mad at it. Interface is clean, and the games are pretty engaging. Might be my new lunchtime escape. Word up!
Sup, stumbled across 98winvietnam the other day. Pretty interesting site. Different vibe than what I’m used to, but not in a bad way. Worth checkin’ out if you’re lookin’ for somethin’ a little different.