चंपावत के पंचेश्वर स्थित रीवर ट्रेल टूरिस्ट कैंप में एक बड़े गुलदार ने सिक्किम के इयान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
HighLights
- पंचेश्वर टूरिस्ट कैंप में गुलदार ने युवक पर हमला किया
- सिक्किम निवासी इयान गंभीर रूप से घायल, हालत स्थिर
- वन विभाग ने सुरक्षा बढ़ाई, गुलदार पकड़ने के प्रयास जारी
जागरण संवाददाता, चंपावत। नेपाल सीमा से सटे पंचेश्वर के रीवर ट्रेल टूरिस्ट कैंप में मंगलवार शाम एक बड़े गुलदार ने वन विभाग की टीम के सामने ही कैंप में घुसकर सिक्किम के गंगटोक निवासी 47 वर्षीय इयान पर हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से इस गुलदार की चहलकदमी कैंप की ओर दिखाई पड़ रही थी।
कैंप संचालक दिल्ली निवासी डेनियल अब्राहिम और दीपक सामंत ने बताया कि दोपहर से ही गुलदार कैंप क्षेत्र में सक्रिय था। उसने कई कैंपों को नुकसान पहुंचाया और लोगों के हल्ला मचाने पर भाग निकला। थोड़ी देर बाद गुलदार चुपचाप कैंप के शौचालय में छिप गया। इस दौरान राफ्टिंग कार्य से जुड़ा युवक इयान शौचालय गया तो अचानक गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया।
लोगों के हल्ला करने से भागा गुलदार
युवक के चीखने और शोर मचाने पर अन्य लोगों के हल्ला करने से गुलदार इयान को छोड़कर भाग निकला। घायल इयान को डेनियल ने तुरंत अपने वाहन से लोहाघाट उप-जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सा अधीक्षक डा. विराज राठी के नेतृत्व में डॉ. दिव्यांशी ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. राठी ने बताया कि घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन उसके शरीर और चेहरे पर गुलदार के दांत व पंजों के गहरे निशान हैं। प्राथमिक उपचार के बाद इयान को बेहतर इलाज और जांच के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
You may also like
-
उत्तराखंड छात्र संघ चुनाव रिजल्ट, कौन जीता, कौन हारा, एक क्लिक में जानिए प्रदेश भर का अपडेट
-
झबरेड़ा: बहन उसके प्रेमी को गोली मारने वाले डबल मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर, गोली लगने के बाद गिरफ्तार
-
एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारत का गोल्डन धमाका, कंपाउंड टीम ने जीता दो गोल्ड मेडल
-
उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया संपन्न, 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
-
SC ने दो लोगों को दी जमानत, कहा- ट्रायल से पहले की कैद को सजा के तौर पर नहीं दिखा सकते
