Uttarakhand News: कैबिनेट विस्तार के बाद सरकार ने दायित्वों बांटने भी शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को 14 नेताओं की सूची जारी करने के बाद अब सात और नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची भी जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं। वहीं, इससे पहले शुक्रवार को ही विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में 14 लोगों को नियुक्त कर कर दायित्व बांटे गए थे।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
राव खाले खां – सदस्य, किसान आयोग
योगेश रजवार – सदस्य, बाल संरक्षक आयोग
दीप प्रकाश नेवलिया – सदस्य, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति
मनोज गौतम – सदस्य, अनुसूचित जाति आयोग
प्रेमलता – सदस्य, महिला आयोग
रूचि गिरी – सदस्य, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग
राजपाल कश्यप – सदस्य, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद
इन्हें पहले दी जा चुकी जिम्मेदारी
देहरादून से कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद में अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि नैनीताल से ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, चंपावत से हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग में, टिहरी से विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद में, चंपावत से मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद में स्थान दिया गया है।
देहरादून से चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद में.चमोली से प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग में, टिहरी से खेमसिंह चौहान को ओबीसी आयोग कल्याण परिषद में, टिहरी से ही सोना सजवाण को जड़ी बूटी सलाहकार समिति में, अल्मोड़ा से गोविंद पिलखवात को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषाद में, देहरादून से बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग, काशीपुर की सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
You may also like
-
भारत में लॉन्च हुई नई Mercedes-AMG G 63 Offroad Pro, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
-
उत्तराखंड के 98 शहरों का चमकेगा चेहरा, महायोजनाओं से बदलेगी मैदान से पहाड़ तक की तस्वीर, जानें कैसे
-
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल
-
आईआईटी रुड़की कैंपस में हादसा, प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
-
NEET UG MBBS फेक सर्टिफिकेट केस: आरोपियों का बड़ा नेटवर्क, निलंबित लेखपालों का रिकॉर्ड है दागदार
