पुलिस टीम हाल ही में झारखंड के लोहरदगा पहुंची थी जहां अंकित वर्मा के घर पर नोटिस चस्पा किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड को ट्रेस कर पूछताछ के लिए बुलाया।
चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड की जांच में जुटी दून पुलिस अब आरोपी अंकित वर्मा के करीबियों पर शिकंजा कस रही है। दून पुलिस ने झारखंड जाकर अंकित की गर्लफ्रेंड से लंबी पूछताछ की। इसे जांच का अहम मोड़ माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इससे पुलिस को आरोपी के संपर्कों और वारदात से पहले की गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं।
डालनवाला थाना पुलिस टीम हाल ही में झारखंड के लोहरदगा पहुंची थी जहां अंकित वर्मा के घर पर नोटिस चस्पा किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड को ट्रेस कर पूछताछ के लिए बुलाया।
शुरुआती पूछताछ में युवती ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं जिनके आधार पर पुलिस अब आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि गर्लफ्रेंड अंकित के बेहद करीब थी और उसे उसके मूवमेंट, कॉल डिटेल्स और दोस्तों के नेटवर्क की अच्छी जानकारी थी।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि घटना के बाद अंकित लगातार ठिकाने बदल रहा था और कुछ लोगों की मदद से फरार होने में सफल रहा। युवती से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस का मानना है कि डिजिटल साक्ष्य इस मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू दे सकते हैं।
गौरतलब है कि गत 13 फरवरी को दून के सिल्वर मॉल सिटी में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी अंकित वर्मा समेत छह आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उन पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि झारखंड गई पुलिस टीम आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है।
You may also like
-
ऋषिकेश बापूग्राम वन भूमि विवाद: लोगों की सरकार को चेतावनी, ठोस पैरवी नहीं की तो चुनाव बहिष्कार
-
30 घंटे बाद 300 मीटर दूर नाले से बरामद हुआ 6 वर्षीय विधिका का शव, रावली महदूद में बही थी रानीपुर क्षेत्र में मिली
-
पहाड़ की संपदा को बाहरी मॉडल की जरूरत नहीं, खेती में छिपा है उत्तराखंड की उन्नति का सबसे बड़ा जवाब : डॉ. प्रेमचंद शर्मा
-
उत्तराखंड में 1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 10-20 फीसदी बढ़ेंगे ब्लॉक्स-कार्मिक, 1.27 करोड़ जनता तक पहुंचेंगे प्रगणक
-
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पुलिस ने कसी कमर
