कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है. इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लोगों से मुखातिब हो रहे हैं.
खटीमा: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश संगठन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पहली बार सितारगंज विधानसभा पहुंचे. इस अवसर पर विधानसभा में उधम सिंह नगर केवल प्रमुख कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा रहा. गणेश गोदियाल ने जहां प्रदेश की बीजेपी सरकार को जमकर घेरा, वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर गए. साथ ही कांग्रेस की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया.
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का सितारगंज में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. करन गार्डन में आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का पूर्व विधायक नारायण पाल समेत नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नें भव्य स्वागत किया. मंच के माध्यम से सभी कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर जनता का उत्पीड़न करने और भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था पर हमला करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया. प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी और काशीपुर में किसान आत्महत्या का भी मामला उठाया. उन्होंने बिना नाम लिए स्थानीय विधायक पर भी तंज कसा, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भ्रष्टाचार से कमाया हुआ पैसा भी इस बार चुनाव में काम नहीं आएगा.
प्रदेश अध्यक्ष के सितारगंज विधानसभा पहुंचने पर कांग्रेस में एक जुटता दिखी, कार्यक्रम में खटीमा विधायक उप नेता सदन भुवन कापड़ी, विधायक नानकमत्ता गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक चंपावत हिमेश खर्कवाल, जिले के पर्यवेक्षक नारायण सिंह बिष्ट, नवतेज पाल सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे समेत तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां कार्यकर्ताओं में जोश भरा. वही संगठन की मजबूती व एकजुट होकर कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया.
You may also like
-
गुलाबी ठंड-कम भीड़ में लें उत्तराखंड घूमने का मजा, जानें चारधाम से कैंची मंदिर घूमने में लगेंगे कितने दिन, कितना खर्चा
-
सरकारी नौकरी से तीन साल में 3 अफसरों का मोहभंग, उत्तराखंड में प्रशासनिक अफसरों में बढ़ा VRS का ट्रेंड
-
आज पास होगा अनुपूरक बजट, मंत्री रेखा आर्या और भरत चौधरी से होंगे सवाल, उठ सकता है अंकिता हत्याकांड का मुद्दा
-
ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक एनएच का रियलिटी चेक, ऑल वेदर रोड से विंटर टूरिज्म बन रहा है ‘गेम चेंजर’
-
चक्रवात अर्नब का प्रकोप शुरू, आंध्र प्रदेश में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश जारी
