Assembly Election Results 2026: असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 64 है.
गुवाहाटी: असम में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने बड़ी बढ़त बना ली है. सुबह 9 बजे तक आए रुझानों में एनडीए कुल 126 सीटों में से 66 पर आगे था. जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंध 19 सीट पर आगे चल रहा था.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी में आगे चल रहे हैं. जोरहाट में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार गौरव गोगोई पीछे चल रहे हैं.चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई शुरुआती ट्रेंड्स में दिसपुर से आगे चल रहे हैं.
अगर शुरुआती रुझानों पर भरोसा किया जाए तो असम में बीजेपी के नेतृत्व में NDA लगातार तीसरी बार सत्ता में आ सकता है.
असम में सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई. 126 विधानसभा सीटों पर 722 कैंडिडेट ने चुनाव लड़ा. 35 जिलों में 40 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं.
सत्तारूढ़ BJP नीत NDA में असम गण परिषद (AGP) और बोडो पीपल्स फ्रंट (BPF) शामिल हैं. BJP ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि AGP और BPF ने क्रमशः 26 और 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था. विपक्षी गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने 99 सीट, रायजोर दल ने 13, असम जातीय परिषद ने 10, CPI(M) ने तीन और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (APHLC) ने दो सीट पर चुनाव लड़ा.
असम में 9 अप्रैल को एक चरण में चुनाव हुए थे और ऐतिहासिक 85.91 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.
You may also like
-
Aprilia SR 125 और SR 175 का Tribute Edition लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
-
2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां
-
VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग
-
बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन
-
पशुपालकों की आमदनी के खुलेंगे द्वार, उत्तराखंड बनने जा रहा देश का पहला राज्य