हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र में वन विभाग के संविदाकर्मी की हत्या की जांच में पुलिस जुट गई है.![]()
हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वन विभाग में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत 50 वर्षीय मेवा लाल की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक मूल रूप से यूपी के कौशांबी का रहने वाला था. पुलिस को मृतक के एक साथी पर हत्या का शक है और मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
हल्द्वानी कोतवाली के टीपी नगर चौकी क्षेत्र स्थित टांडा जंगल में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब जंगल के भीतर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो मृतक की पहचान 50 वर्षीय मेवा लाल के रूप में हुई, जो वन विभाग में संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत था. बताया जा रहा है कि मेवा लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का रहने वाला था और लंबे समय से हल्द्वानी क्षेत्र में रहकर काम कर रहा था.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मेवा लाल की हत्या बेहद बेरहमी से धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर की गई. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.पुलिस को मृतक के एक करीबी साथी पर शक है, जिसकी तलाश की जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए गए.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हत्या के पीछे आपसी विवाद या किसी पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच जारी है. सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि बीती देर रात एक टांडा जंगल में संविदा कर्मी की धारदार हथियार से हत्या हुई है. शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है.
You may also like
-
पटना में एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष की हत्या के 3 आरोपी ढेर.. मनेर SHO को भी लगी गोली
-
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
-
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर
-
उत्तराखंड में भीषण हादसा, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की भिड़ंत, 8 गंभीर घायल
-
26 साल के उत्तराखंड की 100 साल पुरानी कहानी, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की दास्तां
