पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि हुई है. बता दें, पिछले दस दिनों में चौथी बार दाम बढ़ाए गए हैं.![]()
हैदराबाद: सरकारी तेल कंपनियों ने आज सोमवार सुबह एक बार फिर देश की जनता को बड़ा झटका दिया है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये और डीजल के दामों में 2.71 रुपये की वृद्धि की है. तेल कंपनियों ने पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि की है.
जानकारी के मुताबिक पिछले दस दिनों में चौथी बार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है. राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की नई कीमत 102.12 रुपये हो गई है. वहीं, डीजल के दाम बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. पेट्रोल और डीजल के नए दाम आज सोमवार से लागू हो गए हैं.
पेट्रोल और डीजल के नए दाम लागू होने से आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ेगी. आइये जानते हैं देश के चार महानगरों में नए रेट्स क्या हैं.
| राज्य | पेट्रोल के नए दाम (प्रति लीटर) | डीजल के नए दाम (प्रति ली.) |
| दिल्ली | 102.12 (+2.61 रुपये बढ़े) | 95.20 (2.71 रुपये बढ़े) |
| कोलकाता | 113.51 (+2.87 रुपये बढ़े) | 99.82 (+2.80 रुपये बढ़े) |
| मुंबई | 111.21 (+2.71 रुपये बढ़े) | 97.83 (+2.81 रुपये बढ़े) |
| चेन्नई | 107.77 (+2.46 रुपये बढ़े) | 99.55 (+2.57 रुपये बढ़े) |
| जयपुर | 112.66 (+2.82 रुपये बढ़े) | 97.78 (+2.73 रुपये बढ़े) |
| अहमदाबाद | 101.81 (+2.8 रुपये बढ़े) | 97.73 (+ 2.60 रुपये बढ़े) |
| पटना | 113.37 (+2.61 रुपये बढ़े) | 99.36 (+2.71 रुपये बढ़े) |
जानिए क्या है कच्चे तेल के दाम
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को कच्चे तेल के दाम दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. इसके पीछे की वजह अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की समाप्ति को माना जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बहुत जल्द दोनों देशों के बीच समझौता हो जाएगा और करीब 85 दिनों से चल रहा युद्ध खत्म हो जाएगा. होर्मुज स्ट्रेट अभी बंद है, इस वजह से तेल की आपूर्ति सामान्य होने में समय लग रहा है. बात ब्रेंट क्रूड ऑयल की करें तो इसके दाम 98.83 प्रति बैरल पर आ गए हैं.
इससे पहले ऑयल कंपनियों ने शनिवार 23 मई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया था. पेट्रोल के दाम करीब 87 पैसे और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी. इसके साथ-साथ सीएनजी के दामों में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी की गई थी. शुक्रवार 15 मई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3-3 रुपये बढ़ाई गई थीं.
You may also like
-
AI का नया हथियार – ‘इमोशनल मैनिपुलेशन’, जानें कैसे काम करता है यह खतरनाक सिस्टम
-
पुलिस कॉन्स्टेबल ₹45 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने जाल बिछाकर दबोचा
-
उत्तराखंड को केंद्र से करीब 800 करोड़ की धनराशि को मंजूरी, आपदा से हुए नुकसान में करेगा ‘मरहम’ का काम
-
केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल
-
सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज