कार झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है, दुर्गम स्थान होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही भारी दिक्कत
मसूरी: देहरादून जिले के मसूरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार दुर्गम गहरी खाई में गिर गई है. बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे. खाई बहुत दुर्गम है, इस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है.
मसूरी में भीषण सड़क हादसा: मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई. बताया जा रहा है कि वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरा है. घनी झाड़ियां और दुर्गम भू-भाग होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
गहरी खाई में गिरी यात्रियों की कार: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. हालांकि खाई की गहराई अधिक होने और रास्ता बेहद कठिन होने के कारण अभी तक वाहन तक पहुंचना भी चुनौती बना हुआ है. एसडीआरएफ की टीम रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई है.
You may also like
-
केरल में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन का कहर, 6 की मौत, CM ने हर घंटे निगरानी के दिए आदेश
-
उत्तराखंड में बारिश से ‘अन्नदाताओं’ को भारी नुकसान, 41 हेक्टेयर फसल बर्बाद, रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
-
देहरादून: महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी जानकारी, फिर फोन ऑफ कर फरार
-
हरिद्वार श्रद्धा भक्ति आश्रम हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, STF ने बागपत से दबोचा 50 हजार का इनामी
-
गले में अजगर डालकर सड़कों पर घूमा युवक, पोस्टमार्टम हाउस में घुसा तो मची अफरा-तफरी, जांच में जुटा वन विभाग
