Honda Motorcycle India आगामी 24 जुलाई को भारत में एक नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है. यह एक फ्लैक्स फ्यूल बाइक हो सकती है.![]()
हैदराबाद: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India ने बीते दिन ही अपनी Honda CB750 Hornet और XL750 Transalp को E-क्लच के साथ बाजार में उतारा है. इसके साथ ही कंपनी ने जहां Gold Wing को एक नया कलर दिया है, वहीं बाजार में एक बार फिर से CBR1000RR-R Fireblade SP को उतारा है.
अब कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए 24 जुलाई के लिए ‘ब्लॉक योर डेट’ का निमंत्रण भेजा है और इसे ‘मोबिलिटी का नया अध्याय’ बताया है. हालांकि, कंपनी ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया है कि वह कौन का प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है.
Honda Motorcycle द्वारा शेयर की गई टीज़र इमेज में सिर्फ़ एक कवर के नीचे छिपी हुई मोटरसाइकिल नजर आ रही है. इस टीजर इमेज से आने वाले प्रोडक्ट के बारे में कोई भी विज़ुअल संकेत नहीं मिल रहा है. इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि कवर के नीचे दिख रही आकृति असल में लॉन्च होने वाली मोटरसाइकिल की है या यह सिर्फ़ मार्केटिंग का एक तरीका है.
24 जुलाई को क्या दिखाने वाली है Honda Motorcycle
Honda के भेजे हुए निमंत्रण में कंपनी ने ‘मोबिलिटी का नया अध्याय’ (A New Chapter of Mobility) का एक बयान भी दिया है, जिसके आधार पर माना जा रहा है कि भारतीय बाज़ार के लिए इथेनॉल-सपोर्ट वाला नया टू-व्हीलर कंपनी पेश कर सकती है.
बता दें कि Honda Motorcycle ने पहले भी भारत में अपनी Honda CB300F फ्लेक्स-फ्यूल बिक्री के लिए उतारी थी, जो E85 तक इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल पर चल सकती थी. हालांकि बाद में, कम मांग के चलते Honda CB300F लाइनअप को बाज़ार से हटा दिया गया और इस मोटरसाइकिल की बिक्री बंद कर दी गई.
अगर Honda फ्लेक्स-फ्यूल सेगमेंट में दोबारा उतरने का फ़ैसला करती है, तो वह अपनी Honda Shine जैसे मास-मार्केट कम्यूटर प्लेटफ़ॉर्म या अपनी एंट्री-लेवल बाइक को इसके लिए चुन सकती है. इन पर यह टेक्नोलॉजी प्रीमियम मोटरसाइकिल के मुकाबले ज़्यादा लोगों को पसंद आ सकती है.
You may also like
-
हरपाल का हठयोग! घुटनों के बल गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचा कांवड़िया, 2400 किमी चलकर पशुपतिनाथ में करेंगे जलाभिषेक
-
5 करोड़ कांवड़ियों के लिए 1000 सफाई कर्मी तैनात, 300 अस्थाई शौचालय बने, दो अत्याधुनिक मशीनें लगीं
-
कांवड़ मेले का ट्रैफिक प्लान जारी, 18 सुपर जोन बनाए गए, 11 अगस्त तक ऐसी रहेगी हरिद्वार की यातायात व्यवस्था
-
कांवड़ मेले का ट्रैफिक प्लान जारी, 18 सुपर जोन बनाए गए, 11 अगस्त तक ऐसी रहेगी हरिद्वार की यातायात व्यवस्था
-
18 अगस्त को लॉन्च हो सकती है 2026 Skoda Slavia फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स में होंगे अपडेट