Google Gemini ऐप ने पार किए 950 मिलियन मंथली यूजर्स, डेली यूजर्स भी हुए तीन गुना

सुंदर पिचाई ने बताया कि Gemini ऐप अब 950 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंच चुका है, डेली यूजर्स भी तीन गुना बढ़े हैं.

हैदराबाद: गूगल के एआई चैटबॉट ऐप जेमिनी ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई के मुताबिक, जेमिनी ऐप के मंथली यूज़र्स की संख्या अब 950 मिलियन एक्टिव यूज़र्स तक पहुंच चुकी है. पिछले एक साल में डेली एक्टिव यूज़र्स की संख्या तीन गुना बढ़ी है. 22 जुलाई 2026 को हुई Alphabet की दूसरी तिमाही की अर्निंग्स कॉल इस जानकारी को बताया गया है.

Daily Brief और Gemini Spark

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस तेज ग्रोथ के पीछे Daily Brief और पर्सनलाइज्ड Gemini Spark असिस्टेंट जैसे नए AI-पावर्ड फीचर्स का रोल रहा है. Gemini Spark को फिलहाल अमेरिका समेत कई इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध करा दिया गया है. इसके अलावा गूगल के एआई-पावर्ड सर्च एक्सपीरियंस को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है.

पिचाई ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में इसके बड़े स्तर पर रोलआउट होने के बाद से एआई मोड ग्लोबली एक बिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स का आंकड़ा पार कर चुका है और यह फीचर हर हफ्ते वेबसाइट्स को अरबों क्लिक भेज रहा है.

नए एआई मॉडल्स में भी तेज ग्रोथ

गूगल ने अपने एआई मॉडल पोर्टफोलियो का भी विस्तार किया है, जिसमें Gemini 3.6 Flash, Gemini 3.5 Flash-Lite और Gemini 3.5 Flash Cyber शामिल हैं, जबकि अगली जनरेशन की Gemini 4 मॉडल पर काम पहले से शुरू हो चुका है.

पिचाई ने बताया कि हर महीने 9 मिलियन से ज्यादा डेवलपर्स गूगल के एआई मॉडल्स का इस्तेमाल कर ऐप्लिकेशन बना रहे हैं और कंपनी के एपीआई अब हर मिनट करीब 22 बिलियन टोकन प्रोसेस कर रहे हैं, जो पिछली तिमाही में 16 बिलियन थे.

इसके अलावा एंटरप्राइज सेगमेंट में भी गूगल की पकड़ काफी मजबूत हो गई है. अब करीब 90 प्रतिशत फॉर्च्यून 100 कंपनियां Gemini Enterprise का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे Google Cloud के कारोबार को भी रफ्तार मिली है. क्लाउड रेवेन्यू में सालाना आधार पर 82% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जबकि इसका बैकलॉग बढ़कर 514 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया.

वहीं, Alphabet का कुल रेवेन्यू भी 24 प्रतिशत सालाना बढ़ा है. पिचाई के मुताबिक, कंपनी का एआई में किया गया इन्वेस्टमेंट सर्च, यूट्यूब, क्लाउड और डेवलपर प्लेटफॉर्म्स जैसे हर बिजनेस को नई दिशा दे रहा है, और आने वाले समय में इसका असर और बड़े पैमाने पर दिखने की उम्मीद है.

Categories